facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹13000 करोड़ के PNB घोटाले में आया नया मोड़: नीरव मोदी के भाई नेहल US में गिरफ्तार, बढ़ी प्रत्यर्पण की उम्मीदें

Advertisement

अमेरिकी अधिकारियों ने 13000 करोड़ रुपये के PNB घोटाले में वांछित नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को भारत की मांग पर गिरफ्तार किया है और अब वहां के अदालत में उनकी आगे सुनवाई होगी।

Last Updated- July 05, 2025 | 5:00 PM IST
Nihal Modi
नीरव मोदी और उनके भाई नेहल मोदी | फाइल फोटो

भारत के बहुचर्चित 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी के छोटे भाई नेहल मोदी को अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी भारत की प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की प्रत्यर्पण मांग के आधार पर शुक्रवार को हुई। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि नेहल की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान नेहल जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं।

46 वर्षीय नेहल पर भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और आपराधिक साजिश के गंभीर आरोप हैं। उन पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) 2002 की धारा 3 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग और BNS की धारा 120-B (आपराधिक साजिश) व 201 (सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज है। भारत का दावा है कि नेहल ने अपने भाई नीरव और चाचा मेहुल चोकसी के साथ पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ीु में शामिल हैं। यह देश के सबसे बड़े बैंक घोटालों में से एक है।

Also Read: PNB Scam: नीरव मोदी की ₹66.3 करोड़ की संपत्तियां PNB को सौंपने की कोर्ट से मंजूरी

शेल कंपनियों के जरिए पैसों की हेराफेरी

जांच एजेंसियों का कहना है कि नेहल ने नीरव के अवैध कारोबार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई। बेल्जियम के एंटवर्प में जन्मे और पले-बढ़े नेहल को अंग्रेजी, गुजराती और हिंदी में महारत हासिल है। ED के मुताबिक, उन्होंने शेल कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय ट्रांसफर के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध धन को छिपाने और हस्तांतरित करने में मदद की। PNB घोटाला सामने आने के बाद नेहल ने कथित तौर पर नीरव के भरोसेमंद सहयोगी मिहिर आर. भंसाली के साथ मिलकर दुबई से 50 किलो सोना और भारी मात्रा में नकदी हटाई। साथ ही, उन्होंने डमी निदेशकों को निर्देश दिया कि वे जांच एजेंसियों के सामने उनका नाम न उजागर करें।

ED की चार्जशीट में नेहल का नाम शामिल है, जिसमें उन पर सबूत मिटाने और जानबूझकर नीरव के गैरकानूनी कामों में सहयोग करने का आरोप है। वर्तमान में नीरव मोदी लंदन की जेल में हैं और भारत प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटा है। नेहल की गिरफ्तारी से इस हाई-प्रोफाइल मामले में जांच और सख्त होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - July 5, 2025 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement