facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nepal: काठमांडू एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; रनवे से फिसला विमान, 19 में से 18 लोगों की मौत

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि पोखरा जाने वाले सौर्य एयरलाइंस के इस विमान में चालक दल के सदस्य समेत कम से कम 19 लोग सवार थे। यह हादसा पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुआ।

Last Updated- July 24, 2024 | 11:24 PM IST
Plane crash in Nepal

Nepal plane crash: काठमांडू में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के दौरान 19 लोगों को लेकर पोखरा जा रहा एक निजी एयरलाइन का विमान बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 18 यात्रियों की मौत हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि सौर्य एयरलाइंस के विमान का पायलट हादसे में घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया है। यह दुर्घटना तब हुई जब विमान रनवे पर फिसला और उसमें आग लग गयी। घटनास्थल के फुटेज में विमान आग लगने से पहले तेजी से रनवे पर दौड़ता दिखायी दे रहा है। आग लगने के बाद उसके मलबे से काला धुआं उठता दिखायी दे रहा है।

करीब 11 बजे हुआ हादसा

सूत्रों ने बताया कि पोखरा जाने वाले सौर्य एयरलाइंस के इस विमान में चालक दल के सदस्य समेत कम से कम 19 लोग सवार थे। यह हादसा पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुआ।

‘काठमांडू पोस्ट’ अखबार ने बताया कि दुर्घटनास्थल से 18 शव बरामद किए गए हैं। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) के प्रवक्ता सुभाष झा ने कहा, ‘‘यह हादसा पोखरा जा रहे विमान के उड़ान भरने के दौरान रनवे पर गड़बड़ी के कारण हुआ।’’

‘हिमालयन टाइम्स’ अखबार ने बताया कि विमान में केवल एयरलाइन के तकनीकी कर्मी सवार थे। टीआईए के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने बताया, ‘‘विमान में कोई यात्री सवार नहीं था बल्कि कुछ तकनीकी कर्मी थे।’’

हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने ‘पीटीआई’ को बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग बुझा दी गयी है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान संचालित कर रहे हैं। विमान में सवार लोगों की स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।

‘मायरिपब्लिका’ समाचार पोर्टल ने बताया कि प्राधिकारियों ने विमान दुर्घटना के बाद टीआईए बंद कर दिया है। हवाई अड्डा बंद होने के कारण कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों पर असर पड़ा है।

Advertisement
First Published - July 24, 2024 | 1:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement