facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nepal plane crash: सिंगापुर में होगी ब्लैक बॉक्स की जांच

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 9:57 AM IST
Nepal Plane Crash

सिंगापुर का परिवहन मंत्रालय नेपाल के जांच अधिकारियों के अनुरोध पर ‘यति एयरलाइंस’ के दुर्घटनाग्रस्त विमान-691 के ब्लैक बॉक्स की जांच करेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘यति एयरलाइंस’ का विमान 15 जनवरी को पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

हादसे में विमान में सवार 72 लोगों की मौत हो गई थी। परिवहन मंत्रालय (एमओटी) के प्रवक्ता ने कहा कि एमओटी का परिवहन सुरक्षा जांच ब्यूरो (टीएसआईबी) विमान के फ्लाइट रिकॉर्डर से डेटा को पुनः प्राप्त करने और उसका विश्लेषण करने में मदद करेगा। प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि विश्लेषण टीएसआईबी के ‘फ्लाइट रिकॉर्डर रीडआउट’ केंद्र में किया जाएगा, जिसे 2007 में स्थापित किया गया था।

‘स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने प्रवक्ता के हवाले से कहा, ‘‘जांच की प्रगति और निष्कर्षों सहित सभी जानकारी नेपाली जांच प्राधिकरण द्वारा नियंत्रित की जाएगी।’’ फ्लाइट रिकॉर्डर या ब्लैक बॉक्स, एक उड़ान से जुड़ी जानकारी जैसे कि उपकरण संबंधी चेतावनी व ऑडियो रिकॉर्डिंग रिकॉर्ड करते हैं।

इससे किसी घटना के कारणों का पता लगाने में मदद मिलती है। ‘वाशिंगटन पोस्ट’ की खबर के अनुसार, नेपाल का जांच दल शुक्रवार को फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर लेकर सिंगापुर रवाना होगा। ‘काठमांडू पोस्ट’ ने बुधवार को अपनी एक खबर में बताया था कि ब्लैक बॉक्स की जांच में एक सप्ताह लग सकता है और इसके लिए कोई भुगतान नहीं किया जाएगा।

एमओटी और नेपाल के संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमान दुर्घटना की जांच में सहयोग के लिए फरवरी 2020 में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत सिंगापुर इन ब्लैक बॉकस की जांच कर रहा है। एमओटी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एमओयू के दायरे में जांच सुविधाएं और उपकरणों का उपयोग आता है, जिसमें फ्लाइट रिकॉर्डर रीडआउट सुविधा और प्रशिक्षण आदि शामिल हैं।’’

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 9:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement