facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेपाल की PM सुशीला कार्की बोलीं: चुनाव कराना हमारी पहली प्राथमिकता, भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के लिए प्रतिबद्ध

Advertisement

कार्की ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बातचीत में कहा कि उनकी सरकार नेपाल के युवाओं की आशा के अनुरूप एक जवाबदेह शासन व्यवस्था देने के लिए प्रतिबद्ध है

Last Updated- September 18, 2025 | 9:56 PM IST
Sushila Karki
नेपाल की नव नियुक्त प्रधानमंत्री सुशीला कार्की

नेपाल की नव नियुक्त प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कहा है कि ‘नेपाल में चुनाव कराना अंतरिम सरकार की शीर्ष प्राथमिकता’ है। कार्की ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में कहा कि उनकी सरकार नेपाल के युवाओं की आशा के अनुरूप एक जवाबदेह, सतर्क और भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्की पूर्व में सर्वोच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश थीं। कार्की कह चुकी हैं कि वह छह महीने से अधिक समय तक अपने पद पर नहीं रहेंगी। भारत नेपाल की अंतरिम सरकार द्वारा जल्द से जल्द चुनाव कराने की प्रतिबद्धता को एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखती है और उसने इस प्रयास में काठमांडू को अपना समर्थन दिया है।

कार्की के साथ बातचीत में मोदी ने शांति और स्थिरता बहाल करने और नेपाल की अंतरिम सरकार की प्राथमिकताओं को पूरा करने के प्रयासों के लिए भारत के दृढ़ समर्थन की बात दोहराई। उन्होंने पड़ोसी देश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान हाल ही में हुई मौतों पर गहरी संवेदना भी व्यक्त की। मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘मैंने नेपाल की प्रधानमंत्री और वहां के लोगों को कल उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक बधाई दी।’

73 वर्षीय कार्की ने 12 सितंबर को अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला। नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुई प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को पद से हटना पड़ा था। ‘जेन जी’ समूह के नेतृत्व में हुए आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राजनीतिक नेताओं के घरों, संसद सहित महत्त्वपूर्ण सरकारी इमारतों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगा दी थी।

प्रधानमंत्री कार्की की किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के साथ यह पहली टेलीफोन वार्ता थी। नेपाली विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मोदी ने कार्की को नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में उनकी ऐतिहासिक नियुक्ति पर बधाई दी।

कार्की ने कहा कि नेपाल और भारत के बीच ऐतिहासिक और घनिष्ठ संबंध और मजबूत होते रहेंगे। कार्की ने मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

मंगलवार को भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सिंह दरबार स्थित उनके कार्यालय में कार्की से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी का बधाई संदेश दिया। गुरुवार को अलग-अलग बैठकों में उन्होंने चीन और अमेरिका के राजदूतों से मुलाकात की। नेपाली विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार नेपाल में चीन के राजदूत चेन सोंग के साथ गुरुवार को हुई बैठक के दौरान कार्की ने कहा कि नेपाल और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंध  ‘ऐतिहासिक और घनिष्ठ’ हैं, और नेपाल की एक चीन नीति के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।’

Advertisement
First Published - September 18, 2025 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement