facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेपाल के प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’ का लक्ष्य 13 मार्च तक विश्वास मत हासिल करना

Advertisement

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ की ओर से विश्वास मत हासिल करने का यह तीसरा प्रयास होगा।

Last Updated- March 10, 2024 | 6:34 PM IST
नेपाल ने भारतीय कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया , Nepal invites Indian companies to invest
Nepal Prime Minister Pushpa Kamal Dahal Prachanda

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ 13 मार्च तक संसद में विश्वास मत हासिल करने की योजना बना रहे हैं। ‘प्रचंड’ ने कुछ दिन पहले ही सीपीएन-यूएमएल नामक एक नया गठबंधन बनाया था। पूर्व गुरिल्ला नेता ‘प्रचंड’ ने नेपाली कांग्रेस का साथ छोड़कर बीते सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के नेतृत्व वाले दूसरी सबसे बड़े दल नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के साथ सीपीएन-यूएमएल नामक एक नया गठबंधन बनाया।

प्रचंड की ओर से विश्वास मत हासिल करने का यह तीसरा प्रयास होगा। नेपाल के संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक किसी भी सहयोगी दल के समर्थन वापस लेने के बाद प्रधानमंत्री को विश्वास मत हासिल करना होता है। प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’ ने शनिवार को पार्टी में अपने करीबी लोगों के साथ इस मामले पर अनौपचारिक चर्चा की।

पार्टी के सचिव गणेश शाह के मुताबिक सीपीएन-माओवादी केंद्र की संसदीय दल की बैठक ने अपने सभी सांसदों को 13 मार्च को मतदान के दौरान निचले सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी करने का निर्णय लिया। शाह ने कहा कि इस आशय का औपचारिक निर्णय रविवार को पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में लिया जाएगा। संसद के निचले सदन – प्रतिनिधि सभा – को 13 मार्च को सत्र के लिए बुलाया गया है।

Also read: Mental Wellbeing: UK दुनिया का सबसे दुखी देश, ये रही 2023 में दुनिया के सबसे खुशहाल और दुखी देशों की लिस्ट

नेपाल की स्थानीय मीडिया के मुताबिक नए गठबंधन के पास 275 सदस्यीय संसद में पर्याप्त संख्याबल है। सत्ता समीकरण में बदलाव और संसद के निचले सदन में सबसे बड़े दल नेपाली कांग्रेस द्वारा सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद ‘प्रचंड’ को बहुमत साबित करने के लिए 30 दिनों के भीतर विश्वास मत हासिल करना अनिवार्य हो गया है। डेढ़ साल पहले प्रचंड के प्रधानमंत्री बनने के बाद से यह तीसरा विश्वास मत होगा।

दैनिक समाचारपत्र ‘द काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार संसद के ऊपरी सदन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 12 मार्च को निर्धारित किया गया है। इस बीच, प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’ ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल में दो नए सदस्यों को शामिल करके दूसरी बार इसका विस्तार किया। ‘प्रचंड’ ने वरिष्ठ मधेसी नेता और जनता समाजवादी पार्टी (जेएसपी) के अध्यक्ष उपेंद्र यादव को जनसंख्या और स्वास्थ्य मंत्री जबकि जेएसपी के ही कोशोर शाह को वन मंत्री के रूप में अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।

Advertisement
First Published - March 10, 2024 | 6:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement