facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गाजा में 21 इजराइली सैनिकों की मौत, नेतन्याहू ने शोक व्यक्त किया

Advertisement

नेतन्याहू ने कहा, ‘‘युद्ध की शुरुआत के बाद से सोमवार का दिन सबसे कठिन दिनों में से एक था।’’

Last Updated- January 23, 2024 | 4:51 PM IST
इजराइल ने गाजा में सहायता कर्मियों पर ड्रोन हमलों को लेकर दो अधिकारियों को बर्खास्त किया , Israel fires two officials over drone attacks on aid workers in Gaza

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में सबसे घातक हमले में 21 सैनिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि सेना जीत पूरी होने तक लड़ती रहेगी।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में नेतन्याहू ने कहा, ‘‘युद्ध की शुरुआत के बाद से सोमवार का दिन सबसे कठिन दिनों में से एक था।’’

उन्होंने कहा कि सेना उस हमले की जांच शुरू करेगी जिसमें एक आतंकवादी ने एक टैंक पर रॉकेट चालित ग्रेनेड दागा जिससे विस्फोट हुआ और सैनिक विस्फोट के बाद ध्वस्त हुई दो इमारतों के मलबे में दब गए। जमीनी कार्रवाई शुरू होने के बाद से गाजा में इजराइली सेना पर यह सबसे घातक हमलों में से एक है।

नेतन्याहू ने मंगलवार को पोस्ट किया, ‘‘हमारे नायकों के नाम पर और अपने जीवन की रक्षा के लिए हम पूर्ण जीत तक लड़ना बंद नहीं करेंगे।’’

Advertisement
First Published - January 23, 2024 | 4:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement