facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध ‘‘कई माह और’’ चलेगा: नेतन्याहू

Advertisement

बाइडन प्रशासन का भी यही मानना है हालांकि उसने इजराइल से ऐसे कदम उठाने का लगातार आग्रह किया है जिससे फलस्तीनी नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचे।

Last Updated- December 31, 2023 | 9:47 AM IST
इजराइल ने गाजा में सहायता कर्मियों पर ड्रोन हमलों को लेकर दो अधिकारियों को बर्खास्त किया , Israel fires two officials over drone attacks on aid workers in Gaza

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि गाजा में हमास के खिलाफ इजराइल का युद्ध ‘‘अभी कई महीनों तक जारी रहेगा’’। नेतन्याहू की इस घोषणा के साथ ही उन्होंने एक प्रकार से संकेत दिया कि वह युद्ध के कारण आम नागरिकों की मौत के बढ़ते आंकड़ों, खाद्य सामग्री की घोर कमी और बड़े पैमाने पर लोगों के विस्थापन के बीच युद्धविराम की अंतरराष्ट्रीय मांग को नहीं मानेंगे।

इजराइली प्रधानमंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन को निरंतर समर्थन देने के लिए उसका आभार व्यक्त किया। बाइडन प्रशासन ने इस महीने दूसरी बार इजराइल को आपात हालात में हथियारों की बिक्री को मंजूरी दी और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव पर भी रोक लगाई जिसमें तत्काल युद्ध विराम की मांग की गई थी। इजराइल का कहना है कि इस वक्त युद्ध समाप्त करना एक प्रकार से हमास की जीत होगी।

वहीं बाइडन प्रशासन का भी यही मानना है हालांकि उसने इजराइल से ऐसे कदम उठाने का लगातार आग्रह किया है जिससे फलस्तीनी नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचे। नेतन्याहू ने शनिवार को टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा,‘‘ जैसा की चीफ ऑफ स्टाफ ने इस सप्ताह कहा था कि युद्ध अभी कई माह चलेगा। मेरी नीति स्पष्ट है। हम तब तक लड़ाई जारी रखेंगे जब तक हमें युद्ध के इच्छित परिणाम हासिल नहीं हो जाएं। इसमें पहला और सबसे जरूरी है हमास का सफाया और सभी बंधकों की रिहाई।’’

गाजा में हमास के कब्जे में अब भी 120 से अधिक बंधक हैं। हमास के चरमपंथियों ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमला करके 240 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था हालांकि बाद में एक समझौते के तहत हमास ने बड़ी संख्या में बंधकों को रिहा किया वहीं इजराइल ने उसकी जेलों में बंद फलस्तीन के लोगों को आजाद किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाजा में शनिवार को कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से फलस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 21,672 हो गई है, जबकि इसी अवधि के दौरान 56,165 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-किद्रा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 165 लोगों की मौत हो गई।

Advertisement
First Published - December 31, 2023 | 9:47 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement