facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेतन्याहू ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, दोनों नेताओं ने आतंक से लड़ने का संकल्प लिया

Advertisement

बयान में कहा गया है, ‘प्रधानमंत्री (मोदी) ने क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की।’

Last Updated- January 07, 2026 | 10:31 PM IST
PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | फाइल फोटो

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को गाजा शांति योजना से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा की तथा आतंकवाद से लड़ने के साझा संकल्प की पुष्टि की। नेतन्याहू ने मोदी को कॉल करके उन्हें गाजा शांति योजना पर अद्यतन जानकारी साझा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, ‘दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना की।’ बयान में यह भी कहा गया है कि नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री को गाजा शांति योजना के कार्यान्वयन के बारे में जानकारी दी।

बयान में कहा गया है, ‘प्रधानमंत्री (मोदी) ने क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की।’

मोदी और नेतन्याहू ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, गहरे आपसी विश्वास और दूरदर्शी दृष्टिकोण के तहत आने वाले वर्ष में भारत-इजरायल के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए साझा प्राथमिकताओं को चिह्नित किया।

इसमें कहा गया है, ‘उन्होंने आतंकवाद के सभी प्रकार और रूपों को ‘कतई बरदाश्त न करने’ के अपने दृष्टिकोण को दोहराया और इस खतरे के खिलाफ लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।’ मोदी और नेतन्याहू ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।

Advertisement
First Published - January 7, 2026 | 10:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement