facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नीदरलैंड 2022-23 में भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना

Advertisement
Last Updated- May 14, 2023 | 2:22 PM IST
India US trade

नीदरलैंड बीते वित्त वर्ष (2022-23) में अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बनकर उभरा है।

भारत इन देशों में पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं, रसायन और एल्युमिनियम के सामान का निर्यात करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

भारत का नीदरलैंड से व्यापार अधिशेष 2021-22 के आठ अरब डॉलर से बढ़कर 2022-23 में 13 अरब डॉलर हो गया है। आंकड़ों से पता चलता है कि भारत से निर्यात के मामले में नीदरलैंड ने ब्रिटेन, हांगकांग, बांग्लादेश और जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। भारत का नीदरलैंड को निर्यात 2021-22 के 12.5 अरब डॉलर से लगभग 48 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 18.52 अरब डॉलर हो गया है।

वित्त वर्ष 2021-22 और 2020-21 में नीदरलैंड को निर्यात क्रमश: 12.55 अरब डॉलर और 6.5 अरब डॉलर रहा था। नीदरलैंड को निर्यात 2000-01 के बाद से लगातार बढ़ रहा है। भारत के सबसे बड़े निर्यात गंतव्य के मामले में नीदरलैंड 2020-21 में नौवें स्थान पर था। 2021-22 में यह पांचवें स्थान पर आ गया।

भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि दक्ष बंदरगाह और सड़क, रेलवे और जलमार्ग संपर्क के जरिये नीदरलैंड यूरोप के लिए एक केंद्र के रूप में उभरा है।

Advertisement
First Published - May 14, 2023 | 2:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement