facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US visa का नया नियम: पासपोर्ट अब खुद लेना जरूरी, वरना ₹1200 देकर घर डिलीवर कराएं

Advertisement

अब दिल्ली में US वीजा पासपोर्ट अपने दोस्त से नहीं ले पाएंगे, नई पाबंदी लागू

Last Updated- August 08, 2025 | 11:18 AM IST
US Visa- अमेरिकी वीजा

अमेरिका के वीजा पासपोर्ट की कलेक्शन प्रोसेस में बड़ा बदलाव आया है। अमेरिकी दूतावास, नई दिल्ली ने बताया है कि 1 अगस्त 2025 से कोई भी वीजा आवेदक अपने पासपोर्ट या दस्तावेज़ किसी तीसरे व्यक्ति या प्रतिनिधि के जरिए नहीं ले सकेगा। अब सभी आवेदकों को अपने दस्तावेज़ खुद ही लेना होगा।

बच्चों के लिए विशेष प्रावधान है कि 18 वर्ष से कम उम्र के आवेदकों के पासपोर्ट उनके माता-पिता या कानूनी अभिभावक ही ले सकते हैं, लेकिन उसके लिए दोनों माता-पिता का साइन किया हुआ ओरिजिनल सहमति पत्र लाना जरूरी होगा। स्कैन किए हुए या ईमेल से भेजे गए सहमति पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जो लोग व्यक्तिगत रूप से पासपोर्ट लेने नहीं आ सकते, उनके लिए दूतावास ने ₹1,200 की फीस पर घर या ऑफिस पर डिलीवरी का विकल्प भी शुरू किया है। इसे ऑनलाइन अपनी प्रोफाइल में जाकर सेट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: US Visa पर नया अपडेट: भारतीय ग्रीन कार्ड आवेदकों को राहत या बढ़ेंगी दिक्कतें, जानिए हर डीटेल

US Visa डिलीवरी विकल्प अपडेट करने के लिए ये स्टेप्स अपनाएं:

  • https://www.ustraveldocs.com/in/en/ पर लॉगिन करें
  • वीजा एप्लिकेशन होम पेज पर “Document Delivery Information” पर क्लिक करें
  • अपना नाम चुनें
  • डिलीवरी का तरीका चुनें
  • बदलाव सबमिट करें और लॉगआउट करें

अगर तकनीकी समस्या आती है तो “Feedback/Requests” सेक्शन में जाकर स्क्रीनशॉट के साथ अपनी समस्या और डिलीवरी पता भेज सकते हैं। दूतावास ने स्पष्ट किया है कि कॉल सेंटर से संपर्क न करें, बल्कि “Messages” सेक्शन या आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देखें।

पहले भारत में US वीजा के लिए पासपोर्ट किसी परिवार के सदस्य, दोस्त या ट्रैवल एजेंट से भी लिया जा सकता था। इसके लिए आवेदक को एक ऑथराइजेशन लेटर देना होता था, साथ ही अपनी फोटो आईडी की कॉपी और प्रतिनिधि की वैध आईडी दिखानी होती थी।

बच्चों के मामले में सिर्फ एक साइन किया हुआ सहमति पत्र भी मान्य था, भले ही वह स्कैन किया हुआ या ईमेल से भेजा गया हो। इसका मतलब था कि ज्यादातर आवेदकों को खुद दस्तावेज़ लेने आने की जरूरत नहीं होती थी।

लेकिन अब ये व्यवस्था खत्म हो जाएगी और सभी को अपने पासपोर्ट खुद ही लेना होगा या ऑनलाइन डिलीवरी का विकल्प चुनना होगा।

Advertisement
First Published - August 8, 2025 | 11:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement