facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

New York Times के संपादक ब्लेक हाउंशेल का निधन

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 12:40 PM IST
Blake Hounshell

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के ‘ऑन पॉलिटिक्स’ समाचार पत्र के संपादक और पूर्व में ‘पॉलिटिको’ में कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके जाने-माने पत्रकार ब्लेक हाउंशेल का मंगलवार को वाशिंगटन में निधन हो गया। वह 44 साल के थे।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के कार्यकारी संपादक जो काह्न और अखबार के प्रबंध संपादक कैरोलिन रेयान ने कर्मचारियों के लिए जारी एक संदेश में कहा कि हाउंशेल ‘एक समर्पित पत्रकार थे, जिन्होंने जल्दी ही खुद को हमारे प्रमुख राजनीतिक समाचार पत्र के शीर्ष लेखक और देश के राजनीतिक परिदृश्य के एक प्रतिभाशाली पर्यवेक्षक के रूप में स्थापित कर लिया।” काह्न और रेयान ने कहा, “व्यस्त चुनावी चक्र के दौरान वह राजनीतिक घटनाक्रम की रिपोर्टिंग में एक अनिवार्य और अंतरदृष्टि से भरपूर आवाज बनकर उभरे।”

उन्होंने कहा, “ब्लेक अपने परिवार के प्रति समर्पित थे और वाशिंगटन में हमारी टीम के कई सदस्यों के करीबी दोस्त थे। हमने अभी-अभी एक मूल्यवान सहयोगी को खोया है और यह हमारी टीम के लिए एक दिल तोड़ने वाली क्षति है।”

हाउंशेल ‘पॉलिटिको’ में आठ साल तक सेवाएं देने के बाद अक्टूबर 2021 में ‘न्यूय़ॉर्क टाइम्स’ से जुड़े थे। अखबार में प्रकाशित स्मृति शेष में कहा गया है कि वाशिंगटन पुलिस हाउंशेल की मौत की जांच आत्महत्या के कोण से कर रही है। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के कर्मचारियों को जारी संदेश में हाउंशेल के परिवार के हवाले से कहा गया है कि ‘डिप्रेशन से लंबी और साहसी लड़ाई के बाद उनकी मौत हो गई।’

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 12:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement