facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

New Zealand election: पूर्व बिजनेसमैन क्रिस्टोफर लक्सन को मिली जीत, होंगे न्यूजीलैंड के अगले प्रधानमंत्री

Advertisement

न्यूजीलैंड की आनुपातिक प्रतिनिधित्व वाली मतदान प्रणाली के तहत लक्सन के लिए एसीटी पार्टी के साथ गठबंधन करने की उम्मीद है।

Last Updated- October 14, 2023 | 7:22 PM IST
Former businessman Christopher Luxon wins New Zealand election as voters seek conservative change

पूर्व कारोबारी क्रिस्टोफर लक्सन ने न्यूजीलैंड के चुनाव में शनिवार को निर्णायक जीत हासिल की और अब वह देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। लोगों ने छह साल की उदारवादी सरकार के बाद बदलाव के लिए वोट दिया।

निवर्तमान सरकार का ज्यादातर अवधि के दौरान नेतृत्व जेसिंडा अर्डर्न ने किया था। मतगणना अब भी जारी है। इस बीच, लक्सन (53) ऑकलैंड में एक कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी अमंदा, उनके बच्चे, विलियम और ओलीविया भी थे।

उन्होंने कहा कि वह जीत से अभिभूत हैं। उन्होंने देश के लोगों का शुक्रिया अदा किया।

लक्सन ने कहा- बदलाव के लिए जनता ने दिया वोट

उन्होंने कहा, ‘आपने बदलाव के लिए वोट दिया।’ समर्थकों ने उनके चुनाव प्रचार अभियान के नारे लगाए, जिसमें देश को वापस सही राह पर लाने का वादा किया गया है।

तत्कालीन प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने लक्सन से की फोन पर बात

निवर्तमान प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने शनिवार शाम समर्थकों से कहा कि उन्होंने हार स्वीकार करने के लिए लक्सन को फोन किया।

हिपकिंस ने कहा कि उन्हें चुनाव के ऐसे नतीजे की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने वेलिंगटन में समर्थकों से कहा, ‘लेकिन हमने पिछले छह वर्षों में जो कुछ हासिल किया है उसे लेकर मुझे आप पर गर्व है।’

हिपकिंस (45) ने जनवरी में प्रधानमंत्री का पदभार संभाला था। उनसे पहले देश की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न थीं। ज्यादातर मतों की गिनती होने के बाद, लक्सन की नेशनल पार्टी को करीब 40 प्रतिशत वोट मिले हैं।

लक्सन की नेशनल पार्टी कर सकती है ACT पार्टी से गठबंधन

न्यूजीलैंड की आनुपातिक प्रतिनिधित्व वाली मतदान प्रणाली के तहत लक्सन के लिए एसीटी पार्टी के साथ गठबंधन करने की उम्मीद है। इस बीच, हिपकिंस के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को केवल 25 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं।

लक्सन ने किए हैं कई वादे

लक्सन ने मध्यम वर्ग के लिए टैक्स में कटौती करने, और अपराध के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया है।

Advertisement
First Published - October 14, 2023 | 5:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement