facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत, ब्रिटेन के बीच FTA पर बुधवार से अगले दौर की वार्ता

Advertisement

भारत और ब्रिटेन ने दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो साल पहले जनवरी, 2022 में एफटीए पर चर्चा शुरू हुई थी।

Last Updated- January 09, 2024 | 11:08 PM IST
भारत-यूके रिश्तों में अहम प्रवासन, निर्यात, Higher exports and migration marked post-Covid UK ties with India

भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से संबंधित मुद्दों पर बुधवार से शुरू होने वाली अगले दौर की वार्ता में चर्चा होगी जिसमें बातचीत का दौर संपन्न करने पर जोर रहेगा। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ब्रिटेन और भारत एक व्यापक और महत्वाकांक्षी FTA की दिशा में बातचीत जारी रखेंगे। 14वें दौर की वार्ता यहां बुधवार से होगी।’’ प्रस्तावित समझौते पर दोनों पक्ष के बीच 13वें दौर की बातचीत पिछले साल 18 सितंबर से 15 दिसंबर के बीच हुई थी। नए दौर की वार्ता वस्तुओं, सेवाओं और निवेश के क्षेत्रों में जटिल मुद्दों पर केंद्रित होंगी। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों, व्हिस्की पर शुल्क में कटौती और पेशेवरों की सुगम आवाजाही जैसे मुद्दे भी शामिल हैं।

FTA के अलावा दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) पर भी बातचीत आगे बढ़ रही है। भारत और ब्रिटेन ने दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो साल पहले जनवरी, 2022 में एफटीए पर चर्चा शुरू हुई थी। प्रस्तावित समझौते में 26 अध्याय हैं जिनमें सामान, सेवाएं, निवेश और बौद्धिक संपदा अधिकार शामिल हैं।

भारत सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों के अपने कुशल पेशेवरों को अधिक पहुंच देने की ब्रिटेन से मांग कर रहा है। इसके अलावा शून्य सीमा शुल्क पर कई वस्तुओं के लिए बाजार पहुंच की भी मांग कर रहा है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार पिछले वित्त वर्ष में बढ़कर 20.36 अरब डॉलर हो गया जबकि 2021-22 में यह 17.5 अरब डॉलर रहा था।

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 7:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement