facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-पेरू व्यापार समझौते पर अगले दौर की बातचीत अप्रैल में होने की संभावना

Advertisement

कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण उन्हें रोक दिया गया था और बाद में अक्टूबर 2023 में वार्ता को ऑनलाइन प्रारूप में फिर से शुरू किया गया।

Last Updated- February 15, 2024 | 1:36 PM IST
वैश्विक व्यापार और आशावाद, global trade and optimism

भारत और दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए अगले दौर की बातचीत अप्रैल में शुरू होने की संभावना है। आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। दोनों देशों के अधिकारियों ने 14 फरवरी को लीमा (पेरू की राजधानी) में छठे दौर की वार्ता संपन्न की।

प्रस्तावित समझौते का मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है। ऐसे समझौतों में दो व्यापारिक भागीदार सेवाओं में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मानदंडों को आसान बनाने के अलावा, उनके बीच व्यापार की जाने वाली अधिकतम संख्या में वस्तुओं पर सीमा शुल्क को या तो काफी कम कर देते हैं या समाप्त कर देते हैं।

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, ‘‘ व्यापार समझौते के लिए भारत-पेरू वार्ता का छठा दौर 12 से 14 फरवरी 2024 तक पेरू की राजधानी लीमा में हुई ताकि 2017 में शुरू की गई वार्ता पर प्रगति जारी रहे।

2017 में वार्ता प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा की गई थी।’’ इस दौर में वस्तुओं के व्यापार, उत्पत्ति के नियम, सेवाओं में व्यापार, सीमा शुल्क प्रक्रियाओं और व्यापार सुविधा तथा विवाद निपटान आदि पर नौ कार्य समूहों व्यक्तिगत बैठकें करेंगे। मंत्रालय ने कहा, ‘‘ इसके अतिरिक्त इस सप्ताह तथा अगले सप्ताह में अन्य कार्य समूह व्यापार में प्रौद्योगिकी बाधाएं, सहयोग आदि पर ऑनलाइन बैठकें करना जारी रखेंगे। अगले दौर की वार्ता अप्रैल 2024 में होने की उम्मीद है।’’

समझौते के लिए बातचीत 2017 में शुरू हुई थी। कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण उन्हें रोक दिया गया था और बाद में अक्टूबर 2023 में वार्ता को ऑनलाइन प्रारूप में फिर से शुरू किया गया। वित्त वर्ष 2022-23 में भारत और पेरू के बीच द्विपक्षीय व्यापार 3.12 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। भारत ने पेरू को 865.91 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य का सामान निर्यात किया और वहां से 2.25 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य का सामान आयात किया।

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 1:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement