facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के साथ निवेश रिश्ते बढ़ाने में दिलचस्पी ले रहा नाइजीरिया

Advertisement

नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने बिजनेस राउंडटेबल में भारतीय उद्योगपतियों के साथ निवेश के लिए कई संभावित प्रोत्साहन पर चर्चा की

Last Updated- September 06, 2023 | 11:35 PM IST
Nigerian Ministers jointly call for higher investments, closer ties with India

नाइजीरिया के कैबिनेट मंत्रियों के एक पैनल का कहना है कि ऐतिहासिक साझेदार रही भारतीय कंपनियां ऐसे समय में देश में अपने निवेश का विस्तार करें जब भारत में तेज आर्थिक वृद्धि हो रही है।

बुधवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में विदेश मामलों, वित्त, वाणिज्य, दूरसंचार और अन्य मंत्रियों ने कहा कि अफ्रीका के सबसे बड़े बाजार में तेजी से विविधता आ रही है। नाइजीरिया में भारतीय उच्चायोग के अनुसार, ऐसा अनुमान है कि 135 से अधिक भारतीय स्वामित्व वाली और संचालन करने वाली कंपनियां, वहां की सरकार के बाद नाइजीरिया में दूसरी सबसे ज्यादा नौकरियां देती हैं।

नाइजीरिया के वित्त मंत्री, वेल एडन ने कहा कि सरकार ने कई, भ्रामक, अक्षम विदेशी मुद्रा विंडो को हटा दिया है और देश में एक एकल विदेशी मुद्रा बाजार बनाया है ताकि भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाया जा सके। नाइजीरिया के विदेश मंत्री यूसुफ मैतामा तुग्गर ने भारत के मध्यम आकार के औद्योगिक घरानों को नाइजीरिया के बाजार में आने की वकालत करते हुए तर्क दिया कि देश ने राजनीतिक और वित्तीय जोखिम को प्रभावी ढंग से कम कर दिया है जो इस तरह के कारोबारों की मुख्य चिंता है।

नाइजीरिया की उद्योग व्यापार और निवेश मंत्री डोरिस उजोका-अनिटे ने कहा कि नाइजीरिया की विमानन कंपनी एयर पीस ने लागोस-मुंबई उड़ान की शुरुआत की है जिससे भारत अफ्रीकी देश के लिए सीधी उड़ान भरने वाला एकमात्र एशियाई देश बन गया है।

कारोबार अहम

अनुमान है कि भारतीय कंपनियों ने नाइजीरिया में लगभग 19.3 अरब डॉलर का निवेश किया है और ये दवाओं, दूरसंचार, बिजली और प्रसारण, उपभोक्ता वस्तुओं के विनिर्माण और खुदरा बिक्री से लेकर निर्माण क्षेत्र और हवाई सेवाओं में सक्रिय हैं।

द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2023 में 11.8 अरब डॉलर रहा जो पिछले वर्ष के 14.9 अरब डॉलर से कम है जिसकी वजह नाइजीरिया से कच्चे तेल के आयात का स्तर कम होना है।

नाइजीरिया के दूरसंचार मंत्री बोसुन तिजानी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा कि नाइजीरिया ऐसे समय में भारतीय प्रौद्योगिकी में दिलचस्पी ले रहा है जब देश सेवाओं के डिजिटलीकरण की कोशिश कर रहा है और दूरसंचार क्षेत्र में भारतीय कंपनियों के साथ संबंधों को और मजबूत बनाना चाहता है।

तिजानी ने कहा कि नाइजीरिया की सरकार ने इंडिया स्टैक के बारे में जानकारी बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इंडिया स्टैक सरकार द्वारा शुरू किए गए एपीआई और डिजिटल सार्वजनिक वस्तुओं जैसे आधार, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई), को-विन, डिजीलॉकर, उमंग और गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) के लिए एक उपनाम है।

Advertisement
First Published - September 6, 2023 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement