facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nikki Haley में अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने की सारी योग्यताएं हैं : प्रमुख भारतीय अमेरिकी

Advertisement
Last Updated- February 16, 2023 | 12:10 PM IST
Nikki Haley
Reuters

कई प्रमुख भारतीय-अमेरिकी नागरिकों का मानना है कि रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली की साख अच्छी है और अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने के लिए उनमें नेतृत्व की क्षमता है।

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की भारतवंशी नेता हेली (51) ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी के लिए बुधवार को औपचारिक रूप से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी।

इसके साथ ही, उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले खुद को एक युवा और नये विकल्प के रूप में पेश किया है। इंडियास्पोरा के संस्थापक एम. आर. रंगास्वामी ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘साउथ कैरोलाइना के गवर्नर के तौर पर निक्की हेली की साख अच्छी है और उन्हें संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत के तौर पर विदेश नीति का अनुभव भी है।’’

हेली पूर्व में साउथ कैरोलाइना की दो बार गवर्नर रह चुकी हैं और वह तीसरी ऐसी भारतीय अमेरिकी हैं, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। इससे पहले बॉबी जिंदल ने 2016 में और कमला हैरिस ने 2020 में इस पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की थी। हैरिस वर्तमान में देश की उपराष्ट्रपति हैं।

रंगास्वामी ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘रिपब्लिकन पार्टी में भारतीय अमेरिकियों की प्रगति और डेमोक्रेटिक पार्टी में उन्हें दी जा रही अहमियत को देखकर खुशी होती है।’’ साउथ कोलंबिया से राज वासुदेव करीब 30 साल से हेली को जानते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वह (हेली) अधिकांश मध्यमार्गियों का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह चरमपंथी भी नहीं हैं। जिस तरह से उन्होंने साउथ कैरोलाइना का प्रतिनिधित्व किया, वह शानदार है।’’

वासुदेव और उनकी पत्नी दोनों ही हेली के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत के समय मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उन पर विश्वास है। वह दिल की बहुत अच्छी हैं और बुद्धिमान हैं। हमारा मानना है कि वह दोनों पक्षों को साथ ला सकती हैं।’’ वासुदेव ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह देश के लिए अच्छा करेंगी।’’

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 12:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement