facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ईरान में नौ पाकिस्तानी श्रमिकों की गोली मारकर हत्या, तीन अन्य घायल; पाकिस्तान ने की जांच की मांग की

Advertisement

सीमा पार से एक-दूसरे के खिलाफ गोलाबारी के बाद दोनों देशों के बीच आए तनाव के कुछ दिनों बाद यह घटना हुई थी।

Last Updated- January 28, 2024 | 7:12 PM IST
naxal encounter

पाकिस्तान ने ईरान में अपने नौ नागरिकों की निर्मम हत्या की व्यापक जांच कराने की मांग की है। सीमा पार से एक-दूसरे के खिलाफ गोलाबारी के बाद दोनों देशों के बीच आए तनाव के कुछ दिनों बाद यह घटना हुई थी।

पाकिस्तान की सीमा से सटे ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने नौ पाकिस्तानी श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी और तीन अन्य को घायल कर दिया था।

ईरान की मेहर समाचार एजेंसी ने कहा, ‘‘प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात हथियारबंद लोगों ने सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में सरवन शहर के पास स्थित सिरकन में एक घर में नौ गैर-ईरानी लोगों की हत्या कर दी।’’

किसी भी समूह या व्यक्ति ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने हमले की व्यापक जांच और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित मुकदमा चलाने की मांग की है।

विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा, ‘‘हम ईरानी अधिकारियों के संपर्क में हैं और घटना की तुरंत जांच करने एवं इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों को जिम्मेदार ठहराने की आवश्यकता पर जोर दिया है।’’ उन्होंने इस ‘जघन्य और घृणित’ हमले की निंदा की।

Advertisement
First Published - January 28, 2024 | 7:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement