facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BRICS Summit में निर्मला सीतारमण ने संरचनात्मक सुधारों और विकासशील देशों की आवाज पर दिया जोर

Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ब्रिक्स बैठक में संरचनात्मक सुधारों जलवायु न्याय और विकासशील देशों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए भारत के दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से रखा।

Last Updated- July 07, 2025 | 10:56 PM IST
nirmala sitharaman
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण | फाइल फोटो

ब्रिक्स के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर की बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि व्यापार और वित्तीय नीतियां बाजार विविधीकरण, बुनियादी ढांचा विकास को बढ़ावा देने और प्रतिस्पर्धात्मकता एवं उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए संरचनात्मक सुधारों को लागू करने पर केंद्रित है।

यह बैठक 5 जुलाई को रियो डी जनेरियो में आयोजित की गई थी। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के इस दृष्टिकोण पर जोर दिया कि ब्रिक्स समावेशी बहुपक्षवाद को आगे बढ़ाने के लिए महत्त्वपूर्ण मंच है। निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा, ‘विशेष रूप से जब वैश्विक संस्थाएं वैधता और प्रतिनिधित्व के संकट का सामना कर रही हैं, तो ब्रिक्स को आपसी सहयोग को मजबूत करते हुए विश्वसनीय सुधारों के साथ विकासशील देशों की आवाज को आगे बढ़ाकर उदाहरण पेश करना चाहिए।’

वित्त मंत्री ने कहा कि जलवायु और विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में दक्षिण-दक्षिण सहयोग महत्त्वपूर्ण बना हुआ है, लेकिन विकासशील देशों से यह उम्मीद नहीं की जानी चाहिए कि वे जलवायु कार्रवाई का मुख्य बोझ उठाएं। उन्होंने कहा, ‘ब्रिक्स देश सतत विकास पर सहयोग को मजबूत करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।’ वित्त मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए निर्मला सीतारमण ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि कैसे भारत ने मजबूत घरेलू मांग, विवेकपूर्ण मैक्रोइकॉनॉमिक प्रबंधन और लक्षित राजकोषीय उपायों के संयोजन से आर्थिक मोर्चे पर लचीलापन प्रदर्शित किया है।

Advertisement
First Published - July 7, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement