facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

कोलंबो हवाई अड्डे पर ‘आगमन वीजा’ प्रदान करने में कोई भारतीय कंपनी शामिल नहीं: उच्चायोग

Advertisement

श्रीलंकाई अधिकारियों ने भारतीय कंपनी पर 'आगमन पर वीजा' काउंटरों में गड़बड़ी का आरोप लगाया, भारतीय उच्चायोग ने खारिज किया

Last Updated- May 02, 2024 | 9:32 PM IST
Sri Lanka

श्रीलंका में भारत के उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को स्थानीय मीडिया में आई उन खबरों और सोशल मीडिया की पोस्ट को “निराधार” बताकर खारिज कर दिया, जिनमें यहां भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वीजा जारी करने में गड़बड़ी के लिए एक “भारतीय कंपनी” को दोषी ठहराया गया था।

भारतीय उच्चायोग का बयान तब आया जब श्रीलंकाई अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने बुधवार को कथित घटना के बाद भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीआईए) पर ‘आगमन पर वीजा’ काउंटरों का संचालन भारतीय फर्म से वापस ले लिया है।

भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा, “हमने कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीआईए) में भारतीय कंपनियों द्वारा वीजा जारी करने का कार्य अपने हाथ में लेने के संबंध में सोशल मीडिया सहित अन्य खबरें और टिप्पणियां देखी हैं।”

मीडिया के सवालों के जवाब में कहा गया, “इन खबरों में उल्लिखित कंपनियां भारत-आधारित या भारतीय नहीं हैं और उनका मुख्यालय कहीं और है। इस परिप्रेक्ष्य में भारत का कोई भी संदर्भ बेबुनियाद है।” इससे पहले दिन में, श्रीलंकाई आव्रजन अधिकारियों ने दावा किया था कि उन्होंने कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘आगमन पर वीजा’ काउंटरों का नियंत्रण वापस ले लिया है।

आव्रजन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी जयसिंघे ने यहां ‘पीटीआई’ को बताया, “भारतीय कंपनी के चले जाने के बाद हमने परिचालन अपने हाथ में ले लिया। वे संचालन को सुचारू करने में असमर्थ थे, जिससे आगमन पर यात्रियों में नाराजगी थी।”

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 9:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement