facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष पद के लिए बंगा के समर्थन में आए नोबल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री और शिक्षाविद्

Advertisement
Last Updated- March 10, 2023 | 6:00 PM IST
World Bank Job Crisis Warning

विश्व बैंक (World Bank) के अगले अध्यक्ष के तौर पर भारतीय-अमेरिकी अजय बंगा के नामांकन के समर्थन में तीन नोबल पुरस्कार विजेताओं समेत 55 प्रमुख शिक्षाविदों, अर्थशास्त्रियों का एक समूह आया है।

समूह ने बंगा को वैश्विक अर्थव्यवस्था के इस नाजुक क्षण में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान की अगुआई करने के लिए उपयुक्त बताया है। बंगा (63) को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले महीने विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष पद के लिए नामित किया था।

गुरुवार को प्रकाशित एक खुले पत्र में 55 वकीलों, शिक्षाविदों और पूर्व सरकारी अधिकारियों ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए बंगा के नामांकन का समर्थन किया।

बंगा का समर्थन करने वाले तीन नोबल पुरस्कार विजेताओं में डॉ. जोसफ स्टिग्लिट्ज, डॉ. माइकल स्पेंस और प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस हैं।

डॉ. स्टिग्लिट्ज को अर्थशास्त्र के लिए 2001 में, डॉ. स्पेंस को भी 2001 में अर्थशास्त्र के लिए और प्रोफेसर यूनुस को 2006 में नोबल पुरस्कार मिला है।

बंगा इस समय जनरल अटलांटिक के उपाध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें 2016 में पद्मश्री सम्मान दिया गया था।

Advertisement
First Published - March 10, 2023 | 6:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement