facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nobel Peace Prize: महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई के लिए नरगिस मोहम्मदी को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

Advertisement

कुल मिलाकर, ईरान में शासन ने नरगिस मोहम्मदी को 13 बार गिरफ्तार किया, पांच बार दोषी ठहराया, और कुल 31 साल जेल और 154 कोड़ों की सजा सुनाई। नरगिस अभी भी जेल में हैं।

Last Updated- October 06, 2023 | 11:11 PM IST
The Norwegian Nobel Committee has decided to award the Nobel Peace Prize 2023 to Narges Mohammadi for her fight against the oppression of women in Iran
The Nobel Prize

ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करने के लिए जेल में बंद कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाएगा। नॉर्वे नोबेल समिति के अध्यक्ष बेरिट रीस-एंडरसन ने शुक्रवार को ओस्लो में पुरस्कार की घोषणा की।

नोबेल कमेटी ने कहा, ‘इस वर्ष का शांति पुरस्कार उन लाखों लोगों को भी सम्मानित करता है, जिन्होंने पिछले वर्ष ईरान के धार्मिक शासन की महिलाओं को निशाना बनाने वाली भेदभाव और उत्पीड़न की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों द्वारा अपनाया गया आदर्श वाक्य (motto)- ‘महिला – जीवन – स्वतंत्रता’ नरगिस मोहम्मदी के समर्पण और काम को बेहतर रूप से दिखाता है।

जानें नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी के बारे में

नरगिस मोहम्मदी एक महिला, मानवाधिकार वकील और एक स्वतंत्रता सेनानी हैं। नोबेल कमेटी ने पुरस्कार का ऐलान करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (freedom of expression) और स्वतंत्रता के अधिकार के लिए उनको बहादुरी भरी लड़ाई की भारी व्यक्तिगत कीमत चुकानी पड़ी है। ईरान में शासन ने उन्हें कुल मिलाकर 13 बार गिरफ्तार किया, पांच बार दोषी ठहराया, और कुल 31 साल जेल और 154 कोड़ों की सजा सुनाई। नरगिस अभी भी जेल में हैं।

नोबेल पुरस्कार में क्या मिलता है?

नोबेल पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग 10 लाख अमेरिकी डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है। दिसंबर में पुरस्कार समारोह में विजेताओं को 18 कैरेट का गोल्ड मेडल और डिप्लोमा भी प्रदान किया जाएगा।

5 लोगों को गिरफ्तारी के दौरान मिला नोबेल शांति पुरस्कार

बता दें कि 1901 में शुरू हुए नोबेल पुरस्कार से अब तक 104 लोगों को सम्मानित किया जा चुका है। इनमें से 70 शांति पुरस्कार केवल एक पुरस्कार विजेता को प्रदान किए गए हैं यानी इस पुरस्कार में किसी और का शेयर नहीं था।

पहले जिन लोगों को नोबेल का शांति पुरस्कार दिया गया उसमें से 5 शांति पुरस्कार विजेता पुरस्कार के समय गिरफ्तार थे। इनमें कार्ल वॉन ओस्सिएत्जकी, आंग सान सू की, लियू शियाओबो, एलेस बायलियात्स्की और अब नरगिस मोहम्मदी शामिल हैं।

अब तक 19 महिलाओं को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। इनके अलावा 27 संगठन भी इस पुरस्कार को हासिल कर चुके हैं।

Advertisement
First Published - October 6, 2023 | 3:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement