facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nobel Prize in Chemistry : आधिकारिक घोषणा से पहले ही जारी हुए रसायन क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम

Advertisement

एकेडमी की ओर से अभी तक इसे गलत करार नहीं दिया गया है और केवल इतना कहा गया कि विजेताओं के नामों पर अंतिम फैसला लिया जाना अभी बाकी है।

Last Updated- October 05, 2023 | 2:28 PM IST
Nobel Prize in Chemistry awarded to three scientists for their work on microscopic quantum dots

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक नोबेल पुरस्कार की आधिकारिक घोषणा से पहले ही अगर पता चल जाए कि ये प्रसिद्ध पुरस्कार किसे मिलने वाला है तो आप क्या कहेंगे? कुछ ऐसा ही हुआ स्वीडन की मीडिया के साथ, जिन्हें ईमेल के माध्यम से एक प्रेस विज्ञप्ति प्राप्त हुई और उसमें रसायन क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वालों के नाम लिखे थे। हैरानी की बात ये रही कि यह गोपनीय जानकारी समय से पहले ही सार्वजनिक भी हो गई।

‘रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस’ का कहना है कि वह जांच कर रही है। बुधवार को निर्धारित आधिकारिक घोषणा से चंद घंटों पहले स्वीडन के कई मीडिया संस्थानों को एकेडमी की तरफ से एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें अमेरिकी वैज्ञानिकों माउंगी बावेंडी, लुईस ब्रुस और एलेक्सी इकीमोव को क्वांटम डॉट्स पर उनके काम के लिए 2023 रसायन पुरस्कार जीतने का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें : Nobel Prize in Chemistry 2023: सूक्ष्म क्वांटम डॉट्स पर काम के लिए केमिस्ट्री में तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्का

एसोसिएटेड प्रेस को प्रेस विज्ञप्ति प्राप्त नहीं हुई, जिसके बाद एकेडमी द्वारा पुष्टि नहीं होने तक उसने नामों को प्रकाशित नहीं करने का फैसला किया लेकिन स्वीडन के कई मीडिया संस्थानों ने नामों का खुलासा कर दिया। कुछ संस्थानों को शुरू में ईमेल संदिग्ध लगा।

उन्होंने जानकारी को प्रकाशित कर दिया हालांकि एकेडमी की ओर से अभी तक इसे गलत करार नहीं दिया गया है और केवल इतना कहा गया कि विजेताओं के नामों पर अंतिम फैसला लिया जाना अभी बाकी है। एकेडमी के महासचिव हैंस एलेनग्रेन ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, ”हमें नहीं पता क्या हुआ ।” उन्होंने बताया कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और जो भी हुआ हम उस पर खेद व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि वास्तव में क्या हुआ मैं नहीं बता सकता क्योंकि हमें खुद भी इसकी जानकारी नहीं है।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 2:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement