facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नॉर्थ कोरिया ने नए क्रूज मिसाइल परीक्षण की घोषणा की, साउथ कोरिया की बढ़ी चिंता

Advertisement

नॉर्थ कोरिया ने इस परीक्षण की घोषणा ऐसे वक्त में की है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ उसका तनाव चरम पर है।

Last Updated- January 25, 2024 | 7:48 PM IST
उत्तर कोरिया ने फिर क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया , North Korea again tests cruise missile

नॉर्थ कोरिया ने गुरुवार को कहा कि उसने एक नए क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है। नॉर्थ कोरिया ने इस परीक्षण की घोषणा ऐसे वक्त में की है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ उसका तनाव चरम पर है।

सरकारी मीडिया में यह रिपोर्ट दक्षिण कोरिया की सेना के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उसने कहा था कि नॉर्थ कोरिया ने उसके पश्चिमी तट के जलक्षेत्र में कई क्रूज मिसाइल दागी हैं। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने हालांकि इस संबंध में और सटीक जानकारी साझा नहीं की थी।

नॉर्थ कोरिया की सरकारी समाचार समिति ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि पुलह्वासल-3-31 मिसाइल अब भी अपने विकास के चरण में है और इसके प्रक्षेपण से पड़ोसियों को कोई खतरा नहीं है।

Also read: China: चीन ने रियल एस्टेट डेवलपर्स की ऋण तक पहुंच बढ़ाने के लिए उठाए कदम

रिपोर्ट में कहा गया है कि मिसाइल ‘‘रणनीतिक’’ महत्व की है। हाल के महीनों में कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ गया है। उत्तर कोरिया तेजी से हथियार विकसित कर रहा है और उसने अमेरिका एवं उसके एशियाई सहयोगियों को किसी भी उकसावे का मुहतोड़ जवाब देने की धमकी भी दी है।

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 7:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement