facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उत्तर कोरिया ने समुद्र में मिसाइल दागी: जापान और दक्षिण कोरिया का दावा

Advertisement

उत्तर कोरिया ने पहले सोमवार से तीन जून तक के ‘एक उपग्रह रॉकेट’ प्रक्षेपित करने की अपनी योजना के बारे में जापान के तट रक्षक को सूचित किया था।

Last Updated- May 27, 2024 | 11:06 PM IST
उत्तर कोरिया ने फिर क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया , North Korea again tests cruise missile

उत्तर कोरिया ने सोमवार को समुद्र में एक मिसाइल दागी। जापान और दक्षिण कोरिया ने यह जानकारी दी। यह मिसाइल ऐसे समय दागी गई है जब उत्तर कोरिया ने कुछ घंटे पहले ही अपने दूसरे सैन्य टोही उपग्रह को ले जाने वाले रॉकेट को कक्षा में स्थापित करने की योजना की घोषणा की थी।

उत्तर कोरिया ने पहले सोमवार से तीन जून तक के ‘एक उपग्रह रॉकेट’ प्रक्षेपित करने की अपनी योजना के बारे में जापान के तट रक्षक को सूचित किया था। जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने उत्तर कोरिया के प्रक्षेपण के बाद ओकिनावा द्वीप के लिए जारी मिसाइल अलर्ट को वापस ले लिया और कहा कि ऐसा माना जाता है कि मिसाइल उसके क्षेत्र की ओर नहीं आई।

उत्तर कोरिया ने अमेरिका के नेतृत्व में बढ़ते सैन्य खतरों से निपटने के लिए अंतरिक्ष-आधारित निगरानी नेटवर्क बनाने के प्रयासों के तहत पिछले साल नवंबर में अपना पहला सैन्य टोही उपग्रह कक्षा में भेजा था। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने बाद में सत्तारूढ़ पार्टी की बैठक में कहा कि देश 2024 में तीन अतिरिक्त सैन्य जासूसी उपग्रह प्रक्षेपित करेगा।

उत्तर कोरिया जापान को प्रक्षेपण से जुड़ी जानकारी देता है क्योंकि जापान का तट रक्षक बल पूर्वी एशिया में समुद्री सुरक्षा जानकारी का समन्वय और प्रसारण करता है।

Advertisement
First Published - May 27, 2024 | 11:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement