facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ड्रोन भेजने पर तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं तीन मिसाइल

Advertisement
Last Updated- December 31, 2022 | 8:53 AM IST
missile

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरियाई हवाई क्षेत्र में कथित रूप से ड्रोन भेजने कारण बढ़े तनाव के बीच शनिवार को अपने पूर्वी जलक्षेत्र की ओर कम दूरी की तीन बैलिस्टिक मिसाइल दागीं।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि उनके देश की सेना ने शनिवार सुबह उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के दक्षिणी इलाके से तीन मिसाइल प्रक्षेपण का पता लगाया है।

उन्होंने बताया कि मिसाइल प्रक्षेपण के बाद दक्षिण कोरिया ने सतर्कता बढ़ा दी है और वह अमेरिका से निकट समन्वय के साथ हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उधर, जापान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया ने संदिग्ध रूप से बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। यह पिछले आठ दिन में दक्षिण कोरिया की ओर से किया गया पहला मिसाइल प्रक्षेपण है।

मालूम हो कि पांच दिन पहले दक्षिण कोरिया ने प्योंगयांग पर उसके हवाई क्षेत्र में पांच ड्रोन भेजने का आरोप लगाया था। उत्तर कोरिया ने इससे पहले 2017 में दक्षिण कोरिया में ड्रोन भेजे थे। दक्षिण कोरिया के युद्धक विमान और हेलीकॉप्टर सीमा पर देखे गए उत्तर कोरिया के किसी भी ड्रोन को गिराने में नाकाम रहे और ये ड्रोन वापस उत्तर कोरिया लौट गए। इनमें से एक उत्तरी सियोल तक गया।

दक्षिण कोरिया की सेना ने उत्तर कोरियाई ड्रोन को मार गिराने में असफल होने पर माफी मांगी है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने उत्तर कोरिया पर बेहतर तरीके से नजर रखने के लिए मजबूत वायु रक्षा प्रणाली और उच्च-तकनीक वाले ड्रोन हासिल करने का मंगलवार को आह्वान किया।

Advertisement
First Published - December 31, 2022 | 8:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement