facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उत्तर कोरिया ने सियोल की ओर फिर से गुब्बारे छोड़े, दक्षिण कोरिया में कचरा गिराने की आशंका

Advertisement

पर्यवेक्षक चिंचित हैं कि इस समझौते से किम को दक्षिण कोरिया के खिलाफ और अधिक उकसावे वाली कार्रवाई करने का प्रोत्साहन मिल सकता है।

Last Updated- June 24, 2024 | 10:59 PM IST
South Korean Military

उत्तर कोरिया ने सोमवार रात दक्षिण कोरिया की ओर फिर से गुब्बारे छोड़े हैं, जिनमें कचरा होने की आशंका है। दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी। कोरियाई प्रायद्वीप पर शीत युद्ध शैली के अभियान का यह नवीनतम दौर। गुब्बारे छोड़े जाने की घटना उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक प्रमुख रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर होने के कुछ दिन बाद सामने आई है।

पर्यवेक्षक चिंचित हैं कि इस समझौते से किम को दक्षिण कोरिया के खिलाफ और अधिक उकसावे वाली कार्रवाई करने का प्रोत्साहन मिल सकता है। जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि गुब्बारे दक्षिण (कोरिया) की ओर बढ़ रहे हैं। इससे पहले सोमवार को कहा गया कि गुब्बारे छोड़े जाने के लिए अनुकूल उत्तरी या उत्तर पश्चिमी हवा के पूर्वानुमान को देखते हुए सेना उत्तर कोरिया की गतिविधियों की गहन निगरानी कर रही है।

बयान में, दक्षिण कोरिया के लेागों से इन गुब्बारों को न छूने की अपील की गई है तथा इस बारे में सेना और पुलिस अधिकारियों को सूचित करने को कहा गया है। हालांकि सेना यह नहीं बताया है कि गुब्बारे छोड़े जाने के जवाब में क्या करेगी। इससे पहले मई के अंत में भी उत्तर कोरिया ने सिलसिलेवार तरीके से गुब्बारे छोड़े थे जिसके जरिए दक्षिण कोरिया के विभिन्न हिस्सों में गोबर की खाद, सिगरेट के टुकड़े, कपड़े के टुकड़े, बेकार बैटरियां और प्लास्टिक गिराए गए थे।

हालांकि कोई खतरनाक सामग्री नहीं पाई गई थी। उत्तर कोरिया ने उस समय कहा था कि गुब्बारे छोड़ने का यह अभियान दक्षिण कोरिया के उन कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक प्रतिशोधात्मक कार्रवाई थी, जिन्होंने सीमा पार उसके नेतृत्व की आलोचना करने वाले राजनीतिक पर्चे फेंके थे।

Advertisement
First Published - June 24, 2024 | 10:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement