facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नॉर्थ कोरिया ने रूस के साथ रणनीतिक और सामरिक सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया

Advertisement

उसका यह बयान तब आया है जब दोनों देश अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच एक संयुक्त मोर्चा बनाने पर काम कर रहे हैं।

Last Updated- January 21, 2024 | 8:30 PM IST
North Korea stressed on strengthening strategic and tactical cooperation with Russia, नॉर्थ कोरिया ने रूस के साथ रणनीतिक और सामरिक सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया

नॉर्थ कोरिया ने रविवार को कहा कि वह एक ‘‘नयी बहु-ध्रुवीय अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था’’ स्थापित करने के लिए रूस के साथ रणनीतिक और सामरिक सहयोग मजबूत करने पर सहमत हो गया है। उसका यह बयान तब आया है जब दोनों देश अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच एक संयुक्त मोर्चा बनाने पर काम कर रहे हैं।

नॉर्थ कोरिया की विदेश मंत्री चोइ सोन हुई की पिछले सप्ताह मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव के साथ बैठकों का हवाला देते हुए नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पुतिन ने प्योंगयांग की यात्रा करने की इच्छा दोहरायी और कहा कि वह ‘‘जल्द ही’’ नॉर्थ कोरिया आ सकते हैं।

नॉर्थ कोरिया, रूस के साथ अपने संबंध मजबूत करने पर सक्रियता से काम कर रहा है जो उसके नेता किम जोंग उन की पुतिन के साथ एक शिखर वार्ता में सितंबर में रूस की यात्रा से यह स्पष्ट होता है। नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक अलग बयान में देश के हालिया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण को लेकर एक आपात बैठक बुलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निंदा की।

सरकारी मीडिया द्वारा प्रकाशित टिप्पणियों में नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि चोइ और रूसी अधिकारियों ने अपनी बैठकों में ‘‘दोनों देशों के हितों की रक्षा में रणनीतिक और सामरिक सहयोग मजबूत करने और एक नयी बहु-ध्रुवीय अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था स्थापित करने की दृढ़ इच्छाशक्ति’’ जतायी।

Advertisement
First Published - January 21, 2024 | 8:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement