facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उत्तर कोरिया ने किया अपने विशाल क्रूज मिसाइल का परीक्षण

Advertisement

शुक्रवार को किया परीक्षण देश की सैन्य विकास गतिविधियों का हिस्सा थे और इसका ‘‘आसपास के हालात’’ से कोई लेना देना नहीं है।

Last Updated- April 21, 2024 | 8:57 AM IST
North Korea tests cruise missile with ‘super-large warhead’

उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा कि उसने पश्चिमी तटीय क्षेत्र में एक ‘अत्यधिक बड़े’ क्रूज मिसाइल मुखास्त्र और एक विमान रोधी मिसाइल का परीक्षण किया है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरिया तेजी से अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ा रहा है और हाल में उसने कई मिसाइल परीक्षण किए हैं।

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने अपनी एक खबर में कहा कि शुक्रवार को ‘ह्वासल-1 रा-3’ रणनीतिक क्रूज मिसाइल के लिए तैयार किए गए मुखास्त्र का ‘शक्ति परीक्षण’ किया गया साथ ही ‘प्योलजी-1-2’ विमान रोधी मिसाइल का परीक्षण किया गया।

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार समिति ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ द्वारा जारी की गई तस्वीरों में लॉन्चर ट्रक से कम से कम दो मिसाइलें दागी जाती दिखाई दे रही हैं। खबर में कहा गया कि शुक्रवार को किया परीक्षण देश की सैन्य विकास गतिविधियों का हिस्सा थे और इसका ‘‘आसपास के हालात’’ से कोई लेना देना नहीं है। कोरियाई प्रायद्वीप पर कुछ वर्षों में काफी तनाव है।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन देश के हथियारों के जखीरे को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयार कर रहे हैं और उनका कहना है कि इस जखीरे में कुछ ऐसी मिसाइलें भी हैं जो अमेरिकी मुख्य भूमि और प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम हैं।

उत्तर कोरिया की तैयारियों के बीच अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने अपने संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का विस्तार किया है और अपनी बचाव रणनीतियों को तेज किया है।

Advertisement
First Published - April 20, 2024 | 9:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement