facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICBM परीक्षण के दो दिन बाद उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण किया : दक्षिण कोरिया

Advertisement

क्षेत्र में अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास के मद्देनजर फिर से तनाव बढ़ने की आशंका

Last Updated- February 20, 2023 | 9:37 AM IST
उत्तर कोरिया ने फिर क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया , North Korea again tests cruise missile

उत्तर कोरिया ने पिछले तीन दिनों में अपना दूसरा मिसाइल परीक्षण किया है। सोमवार को उसने अपने पूर्वी समुद्री क्षेत्र में कम दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया जिससे क्षेत्र में अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास के मद्देनजर फिर से तनाव बढ़ने की आशंका है।

उत्तर कोरिया इस अभ्यास को हमले की तैयारी के तौर पर देखता है। उत्तर कोरिया ने शनिवार को अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया था और उसने अमेरिका-दक्षिण कोरिया अभ्यास को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ उत्तर कोरिया की बातचीत रुकी हुई है और अमेरिकी प्रतिबंधों में छूट को लेकर दबाव बनाने के इरादे से वह अपनी सैन्य क्षमता में इजाफा कर रहा है।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि दक्षिण कोरिया को सोमवार को उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के उत्तर में पश्चिम तटीय शहर से दो मिसाइलों के परीक्षण का पता चला है। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है और अमेरिका के साथ करीबी सहयोग में हर परिस्थिति को लेकर तत्परता बनाए हुए है।

जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों मिसाइल कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के समुद्री क्षेत्र में गिरीं। मंत्रालय ने कहा कि जापान इन परीक्षणों की निंदा करता है क्योंकि ये जापान एवं अंतरराष्ट्रीय समुदाय की शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा है।

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement