facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

North Korea: उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से दागी जाने वाली क्रूज मिसाइल टेस्ट की

Advertisement

जनवरी में उत्तर कोरिया की सैन्य गतिविधियां और कड़े बयानों ने इस बारे में चिंता पैदा की है कि वह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के चुनावी वर्ष में दबाव बढ़ा रहा है।

Last Updated- February 08, 2024 | 11:02 AM IST
उत्तर कोरिया ने फिर क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया , North Korea again tests cruise missile

उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से दागी जाने वाली नयी क्रूज मिसाइल का सप्ताहांत में परीक्षण कर 2024 की शुरूआत उकसावे की गतिविधि के साथ की है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश के पास परमाणु आयुध बढ़ने के मद्देनजर अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के साथ परमाणु टकराव की धमकी दी है।

अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम के आगे बढ़ने और रूस के साथ संबंध मजबूत होने से किम का हौसला बढ़ा है क्योंकि वह कूटनीतिक रूप से देश के अलग-थलग पड़े होने की स्थिति खत्म होने की आशा कर रहे हैं।

जनवरी में उत्तर कोरिया की सैन्य गतिविधियां और कड़े बयानों ने इस बारे में चिंता पैदा की है कि वह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के चुनावी वर्ष में दबाव बढ़ा रहा है। साल के अंत में हुए राजनीतिक सम्मेलन में किम ने दक्षिण कोरिया पर शत्रुता का आरोप लगाया था।

इसके कुछ दिनों बाद, उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ विवादित पश्चिमी समुद्री सीमा के पास लगातार तीन दिन तोपों से सैकड़ों गोले दागे, जिसके जवाब में सियोल ने भी इसी तरह की गोलाबारी की। हालांकि, गोलाबारी से दोनों पक्षों में कोई हताहत या किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन विवादित समुद्री सीमा संकट पैदा करने वाले एक स्थान के रूप में उभर सकती है।

उत्तर कोरिया की संसद, सुप्रीम पीपुल्स असेंबली की 15 जनवरी की बैठक में किम ने एक बार फिर कहा था कि उनका देश उत्तरी सीमा रेखा को मान्यता नहीं देता है, जिसे 1950-53 के कोरियाई युद्ध के अंत में अमेरिका के नेतृत्व वाली संयुक्त राष्ट्र कमान द्वारा निर्धारित किया गया था।

किम ने कहा कि अगर दक्षिण कोरिया उनकी भूमि, हवाई क्षेत्र और जल क्षेत्र के 0.001 मिलीमीटर का भी उल्लंघन करता है, तो इसे युद्ध के लिए उकसावा माना जाएगा।

पनडुब्बियों से दागे जाने के लिए डिजाइन की गई क्रूज मिसाइलों के परीक्षण के साथ किम ने बढ़ते बाहरी खतरों का मुकाबला करने के लिए परमाणु-हथियार से लैस नौसेना बनाने के अपने लक्ष्य का फिर से उल्लेख किया है।

सरकारी मीडिया ने कहा कि किम ने परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बी बनाने के उत्तर कोरिया के प्रयासों पर भी जोर दिया, हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इसके लिए बाहरी मदद की आवश्यकता होगी।

Advertisement
First Published - January 29, 2024 | 8:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement