facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नॉर्वे के PM जोनास गहर पहुंचे यूक्रेन, NATO सदस्य ने किया F-16 लड़ाकू विमान सौंपने का ऐलान

Advertisement

तेल समृद्ध नॉर्वे ने फरवरी में कहा था कि वह पांच साल के मदद पैकेज के तहत कीव को सात अरब अमेरिकी डॉलर दान देगा

Last Updated- August 24, 2023 | 7:07 PM IST
NATO-member Norway to donate F-16 fighter jets to Ukraine, becoming third country to do so Copenhagen

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का सदस्य नॉर्वे रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेन को एफ-16 विमान दान करेगा। नॉर्वे की मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह खबर ऐसे वक्त आई है जब नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर यूक्रेन की राजधानी कीव के दौरे पर हैं।

यूक्रेन को एफ-16 विमान देने की योजना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह खबर नॉर्वे के प्रसारकों एनआरके और टीवी2 ने दी है। नीदरलैंड और डेनमार्क के बाद नॉर्वे युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन को एफ-16 विमान दान करने वाला तीसरा यूरोपीय देश होगा।

यूक्रेन रूसी हमले का मुकाबला करने के लिए लंबे वक्त से आधुनिक लड़ाकू विमानों की मांग कर रहा है। यूक्रेन ने हाल में रूसी सेना के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू की है लेकिन इसमें हवाई सहायता नहीं है।

तेल समृद्ध नॉर्वे ने फरवरी में कहा था कि वह पांच साल के मदद पैकेज के तहत कीव को सात अरब अमेरिकी डॉलर दान देगा। यह धन मानवीय और सैन्य सहायता के लिए होगा। नॉर्वे ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह यूक्रेन को विमान रोधी मिसाइल दान करेगा।

उसने कहा कि रूस के किसी भी तरह के हवाई हमले के खिलाफ आम लोगों और अवसंरचना तथा सैन्य इकाइयों की सुरक्षा के लिए यूक्रेन के पास हवाई रक्षा प्रणाली होना जरूरी है। गहर स्टोर ने एक बयान में कहा, “यह यूक्रेन को नॉर्वे द्वारा सैन्य सामग्री का अब तक का सबसे बड़ा दान है।”

नॉर्वे सरकार लंबे समय से कह रही है कि वह यूक्रेन को एफ-16 विमान देने पर विचार कर रही है। नॉर्वे ने 52 एफ-35 विमानों का ऑर्डर दिया था और जनवरी में उसे पहला विमान मिल गया है। नए लड़ाकू विमान नॉर्वे के एफ-16 विमानों के बेड़े का स्थान लेंगे।

Advertisement
First Published - August 24, 2023 | 7:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement