facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब चीन में इस गुमनाम बीमारी ने फैलाया आतंक, बच्चों से भरे हॉस्पिटल तो WHO ने मांगी रिपोर्ट

Advertisement

कोविड महामारी (Covid-19) के शुरुआती दौर के भयावह दृश्यों की तरह इस नयी बीमारी से भी देश के अस्पताल बुरी तरह भर रहे है।

Last Updated- November 23, 2023 | 8:15 PM IST
China

COVID-19 महामारी के विनाशकारी प्रभाव से अभी भी जूझ रहा चीन (China) अब एक नए खतरे का सामना कर रहा है। बता दें कि एक रहस्यमय निमोनिया के प्रकोप देश के शैक्षणिक संस्थानों में तेजी से फैल रहा है।

कोविड महामारी (Covid-19) के शुरुआती दौर के भयावह दृश्यों की तरह इस नयी बीमारी से भी देश के हॉस्पिटल बुरी तरह भर रहे है।

इस महीने की शुरुआत में चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश भर में सांस लेने संबंधी बीमारियों में हालिया वृद्धि को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी।

चीन में सांस लेने संबंधी बीमारियों में वृद्धि

चीन में अधिकारियों ने सांस लेने से जुड़ी बीमारियों में वृद्धि को COVID​​​​-19 प्रतिबंधों में ढील के बाद इन्फ्लूएंजा, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया जैसी बीमारियों से जोड़ा है। यह एक तरह का जीवाणु संक्रमण है जो आम तौर पर छोटे बच्चों को प्रभावित करता है और COVID-19 का कारण बनता है।

चीन के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार, “माइकोप्लाज्मा निमोनिया बैक्टीरिया आमतौर पर सांस लेने की प्रणाली में हल्के इंफेक्शन का कारण बनता है और कभी-कभी यह फेफड़ों की गंभीर बीमारी बनता है जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना जरूरी बन जाता है।

बता दें कि चीन इस समय लगातार पड़ रही ठंड का भी सामना कर रहा है। सरकारी मीडिया रिपोर्टों का अनुमान है कि शुक्रवार तक तापमान शून्य से काफी नीचे चला जाएगा।

बीजिंग सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के उप निदेशक और मुख्य महामारी विज्ञान विशेषज्ञ वांग क्वानी ने बुधवार को स्टेट मीडिया को बताया कि इस संक्रमण में वृद्धि शहर के हाल ही में ठंडे तापमान में गिरावट के साथ हुई है।

बीजिंग और लियाओनिंग के अस्पताल पूरी तरह से भरे

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीमार बच्चों की भारी वृद्धि के कारण बीजिंग और लियाओनिंग के अस्पताल पूरी तरह भर गए हैं। इस गुमनाम बीमारी के प्रकोप बढ़ने के साथ कई स्कूलों को बंद किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - November 23, 2023 | 8:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement