facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UPI: अब श्रीलंका और मॉरीशस में भी चलेगा यूपीआई, वर्चुअल समारोह में शामिल होंगे PM मोदी

Advertisement

UPI सेवाओं की शुरुआत से श्रीलंका और मॉरीशस की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के साथ ही भारत की यात्रा करने वाले इन देशों के नागरिकों को सुविधा होगी। 

Last Updated- February 11, 2024 | 10:52 PM IST
Maldives President Muizzu takes “necessary steps” to launch UPI payment service मालदीव के राष्ट्रपति Muizzu ने UPI पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए उठाए ‘‘आवश्यक कदम’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्रीलंका और मॉरीशस में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवाओं के शुभारंभ के गवाह बनेंगे।

भारतीय उच्चायोग ने रविवार को एक बयान में कहा यूपीआई सेवाओं की शुरुआत से श्रीलंका और मॉरीशस की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के साथ ही भारत की यात्रा करने वाले इन देशों के नागरिकों को सुविधा होगी।

बयान में कहा गया, ”भारत फिनटेक इनोवेशन और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में अग्रणी के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री ने हमारे विकास अनुभवों और नवाचार को सहयोगी देशों के साथ साझा करने पर जोर दिया है।”

बयान के मुताबिक श्रीलंका और मॉरीशस के साथ भारत के सुदृढ़ सांस्कृतिक और आपसी संबंधों को देखते हुए, यूपीआई सेवाओं के शुभारंभ से तीव्र और निर्बाध गति से डिजिटल लेन-देन संभव होगा। इससे दोनों देशों के लोग लाभान्वित होंगे और आपसी डिजिटल संपर्क बढ़ेगा।

मॉरीशस में रुपेकार्ड सेवाओं के विस्तार से वहां के बैंक भारत और मॉरीशस दोनों देशों में निपटान के लिए रुपेकार्ड के उपयोग की सुविधा दे सकेंगे।

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 7:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement