facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत की NTPC और श्रीलंका की CEB ने मिलाया हाथ, मिलकर बनाएंगे सोलर पावर प्लांट

Advertisement
Last Updated- March 30, 2023 | 1:44 PM IST
solar power plant- सोलर पावर प्लांट

नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ मिलकर श्रीलंका देश के पूर्वी बंदरगाह जिले त्रिंकोमाली में संयुक्त रूप से दो चरण में 135 मेगावाट सौर बिजली संयंत्र (Solar Power Plant) का निर्माण करेगा।

श्रीलंका की कैबिनेट ने इस परियोजना के लिए मंजूरी दी है क्योंकि देश ने 2030 तक अपनी बिजली की जरूरत का 70 फीसदी नवीकरणीय ऊर्जा के स्त्रोतों से हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

इस सप्ताह हुई कैबिनेट की बैठक को लेकर जारी नोट में कहा गया है, ‘नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NTPC) और सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CEB) ने दो चरणों में एक सौर बिजली परियोजना को संयुक्त रूप से लागू करने के संबंध में एक समझौता किया है।’

नोट में कहा गया है, ‘इस परियोजना के पहले चरण में कुल 4.25 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लागत से 50 मेगावाट की सौर बिजली परियोजना को लागू किए जाने और 2.36 करोड़ अमेरिकी डॉलर के खर्च से सम्पूर से कप्पलथुरे तक 40 किलोमीटर लंबी 220 किलोवाट पारेषण लाइन के निर्माण की संभावना है। उम्मीद है कि यह चरण 2024 से 2025 के बीच दो साल में पूरा हो जाएगा।’

नोट में कहा गया है कि इस परियोजना के दूसरे चरण में कुल 7.20 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लागत से अतिरिक्त 85 मेगावाट के साथ एक सौर बिजली संयंत्र के निर्माण की संभावना है। इसमें कहा गया है कि भारत सरकार ने तटीय पवन और जैव ईंधन सहित सौर एवं पवन ऊर्जा के उपयोग से बिजली उत्पादन परियोजनाओं के संचालन में मदद कर नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने एवं मजबूत करने में अपनी इच्छा जताई है।

Advertisement
First Published - March 30, 2023 | 1:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement