facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

1,026 नोबेल विजेताओं में केवल 68 महिलाएं; साहित्य और शांति में सबसे ज्यादा, भौतिकी में सबसे कम

Advertisement

इस वर्ष चिकित्सा के क्षेत्र में मैरी ई. ब्रुनको तथा शांति का नोबेल मारिया कोरिना मचाडो को मिला है

Last Updated- October 14, 2025 | 10:36 PM IST
Nobel prize

नोबेल पुरस्कार विजेताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी साहित्य और शांति में सबसे अधिक रही है, लेकिन भौतिकी में सबसे कम है। अन्य विज्ञानों में नोबेल पाने वाली महिलाओं की संख्या थोड़ी अ​धिक दर्ज की गई। इस वर्ष चिकित्सा के क्षेत्र में मैरी ई. ब्रुनको तथा शांति का नोबेल मारिया कोरिना मचाडो को मिला है।

वर्ष 1901 से कुल 1,026 पुरस्कार विजेताओं में केवल 68 महिलाओं को नोबेल पुरस्कार मिला है। यह सभी नोबेल विजेताओं का सिर्फ 6.6 प्रतिशत होता है। केवल मैरी क्यूरी को दो बार- 1903 में भौतिकी के लिए और 1911 में रसायन विज्ञान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया।

साहित्य में महिला पुरस्कार विजेताओं की हिस्सेदारी 14.75 प्रतिशत रही। इसके बाद शांति में 13.99 प्रतिशत दर्ज की गई। वर्ष 2021 से तीन महिलाओं ने शांति में नोबेल पुरस्कार मिल चुका है। इसी अव​धि में दो-दो ने साहित्य और चिकित्सा क्षेत्र में, एक-एक ने भौतिकी, रसायन विज्ञान और अर्थशास्त्र में यह सम्मान दिया गया।

मदर टेरेसा इस सूची में एकमात्र भारतीय महिला हैं, जबकि अमेरिका की 18 महिलाएं पुरस्कार विजेताओं में सबसे आगे है। पिछले पांच वर्षों के दौरान केवल 10 महिलाओं को ही दुनिया का यह सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है।

Advertisement
First Published - October 14, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement