facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑपरेशन अजय : इजराइल से भारतीयों के साथ 18 नेपाली नागरिक दिल्ली के लिए रवाना

Advertisement

Israel-Hamas war: इजराइल में नेपाली मिशन के उप प्रमुख अर्जुन धिमिरे ने कहा, ‘दोनों दूतावास (भारतीय और नेपाली) संपर्क में हैं और हमेशा एक-दूसरे की मदद करते हैं।

Last Updated- October 17, 2023 | 7:36 PM IST
Operation Ajay: 18 Nepali citizens leave for Delhi along with Indians from Israel

इजराइल-हमास संघर्ष के बीच इजराइल छोड़ने की इच्छा जताने वाले भारतीय नागरिकों तथा 18 नेपाली नागरिकों को लेकर एक विशेष विमान ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत मंगलवार को भारत के लिए रवाना हुआ। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘ऑपरेशन अजय आगे बढ़ा है। 286 और यात्री भारत लौट रहे हैं। विमान में 18 नेपाली नागरिक भी सवार हैं।’

इजराइल में भारतीय दूतावास ने कहा कि ‘ऑपरेशन अजय’ जारी है और इसके तहत तेल अवीव से पांचवीं उड़ान दिल्ली के लिए रवाना हुई है। इजराइल में नेपाल की राजदूत कांता रिजल ने बताया कि इनमें 18 नेपाली नागरिकों में से कुछ संघर्षरत क्षेत्रों में रह रहे थे, जबकि अन्य लोग लौटना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘हमने 12 अक्टूबर को नेपाली एयरलाइंस से 254 नेपाली नागरिकों को भेजा तथा बाकियों को बाहर निकालने के लिए और उड़ानों की व्यवस्था करने पर विचार किया जा सकता है।’

इजराइल में नेपाली मिशन के उप प्रमुख अर्जुन धिमिरे ने कहा, ‘दोनों दूतावास (भारतीय और नेपाली) संपर्क में हैं और हमेशा एक-दूसरे की मदद करते हैं। इस बार भी सीमित उड़ानों को देखते हुए नेपाली दूतावास ने अपने 18 नागरिकों को ले जाने के लिए कहा था।’

‘ऑपरेशन अजय’ के तहत विशेष उड़ान सुविधा उन भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए 12 अक्टूबर को शुरू की गईं, जो गाजा से हमास आतंकवादियों द्वारा इजराइली शहरों पर सात अक्टूबर को किए गए भीषण हमलों के बाद पैदा हुए हालात के मद्देनजर स्वदेश लौटना चाहते हैं। इन हमलों के कारण क्षेत्र में काफी तनाव पैदा हो गया है।

पिछले सप्ताह, तेल अवीव से चार विशेष विमानों में बच्चों सहित कुल 906 यात्री भारत आए थे। युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक फलस्तीन के 2,778 लोग मारे जा चुके हैं। आधिकारिक इजराइली सूत्रों के अनुसार, इजराइल में कम से कम 1,400 इजराइली और विदेशी नागरिक मारे गए हैं।

Advertisement
First Published - October 17, 2023 | 7:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement