facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑपरेशन अजय: दो नेपालियों समेत 143 यात्रियों को लेकर इजराइल से रवाना हुआ भारतीय विमान

Advertisement

Israel- Hamas War: 12 अक्टूबर को भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत यह छठी उड़ान है।

Last Updated- October 22, 2023 | 6:20 PM IST
Operation Ajay: Indian plane leaves from Israel carrying 143 passengers including two Nepalese

इजराइल-हमास संघर्ष के बीच इजराइल छोड़ने के इच्छुक दो नेपाली नागरिकों और चार बच्चों समेत 143 लोगों को लेकर ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत एक विशेष विमान रविवार को भारत के लिए रवाना हुआ।

सात अक्टूबर को हमास के चरमपंथियों ने इजराइली शहरों पर हमला कर दिया था, जिसके बाद 12 अक्टूबर को भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत यह छठी उड़ान है।

सूत्रों ने बताया कि विमान में दो नेपाली नागरिकों और चार शिशुओं समेत 143 लोग सवार हैं। पिछले मंगलवार को 18 नेपाली नागरिकों को विशेष विमान से लाया गया था। अब तक कुल पांच विशेष विमान बच्चों समेत लगभग 1,200 यात्रियों को तेल अवीव से दिल्ली ला चुके हैं।

हमास के हमले के बाद गाजा पर इजराइल के जवाबी हमलों में बच्चों समेत लगभग 4,400 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इजराइल में कम से कम 1,400 इजराइलियों और विदेशी नागरिकों की मौत हुई है।

Advertisement
First Published - October 22, 2023 | 6:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement