facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Operation Ajay: इजराइल से लौटने के इच्छुक भारतीयों का पहला समूह गुरुवार शाम को रवाना होगा

Advertisement

Israel-Hamas war: इजराइल में मौजूद 230 भारतीय गुरुवार को रात 9 बजे विमान से ‘‘पहले आओ पहले पाओ’’ के आधार पर भारत के लिए रवाना होंगे।

Last Updated- October 12, 2023 | 2:58 PM IST
Peace on the border is necessary for progress in India-China relations: Jaishankar भारत-चीन संबंधों में प्रगति के लिए सीमा पर शांति जरूरी : जयशंकर

Israel-Hamas war: फलस्तीनी चरमपंथी आतंकवादी समूह हमास के साथ देश में चल रहे युद्ध के बीच इजराइल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए पहला चार्टर विमान बेन गुरियन हवाई अड्डे से गुरुवार शाम को रवाना होगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भारतीयों से नहीं लिया जाएगा कोई किराया

सूत्रों ने बताया कि इजराइल में मौजूद 230 भारतीय गुरुवार को रात 9 बजे विमान से ‘‘पहले आओ पहले पाओ’’ के आधार पर भारत के लिए रवाना होंगे। हमला शुरू होने के बाद एअर इंडिया ने सात अक्टूबर से अपनी सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है। ऐसे में भारत लौटने में असमर्थ लोगों की मदद के लिए इस चार्टर विमान की व्यवस्था की गई है। भारतीयों से इसके बदले कोई किराया नहीं लिया जाएगा। उनकी वापसी का खर्च सरकार वहन करेगी।

भारतीय दूतावास ने ई-मेल से भेजी पहली लिस्ट

सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किये गए पोस्ट के अनुसार, भारतीय दूतावास ने विशेष उड़ान के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों की पहली सूची ईमेल से भेज दी है। यह भी कहा गया कि अन्य पंजीकृत लोगों की सूची बाद की उड़ानों के लिए भेजी जाएगी। दूतावास का यह पोस्ट उसी सोशल मीडिया मंच पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर के संदेश के बाद आया है।

Also read: इजराइल में सुरक्षित हैं TCS के 250 कर्मचारी, कंपनी ने दी जानकारी

भारत सरकार ने ‘‘ऑपरेशन अजय’’ लॉन्च किया

जयशंकर ने बुधवार को ‘‘ऑपरेशन अजय’’ शुरू करने की घोषणा की थी। जयशंकर ने लिखा था, ‘‘इजराइल से लौटने के इच्छुक हमारे नागरिकों के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया जा रहा है। विशेष चार्टर विमान और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।’’ विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘विदेशों में अपने नागरिकों की सुरक्षा और हित के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’’

इजराइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दूतावास आपकी सुरक्षा और हित के लिए लगातार काम कर रहा है। हम सभी बहुत कठिन समय से गुजर रहे हैं लेकिन कृपया शांत और सतर्क रहें और स्थानीय सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें।’’

Advertisement
First Published - October 12, 2023 | 2:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement