facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान: चुनाव में ‘धांधली’ को लेकर अधिकारियों पर आरोप लगाए जाने की जांच के आदेश

Advertisement

जेआईटी को 15 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। यह सरकारी अधिकारियों तथा पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) के पदाधिकारियों पर आरोप लगाने वालों से पूछताछ करेगा।

Last Updated- February 22, 2024 | 2:11 PM IST
खैबर-पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में छह चीनी नागरिक मारे गए, Pakistan: Six Chinese citizens killed in suicide attack in Khyber-Pakhtunkhwa

पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने कथित चुनावी धांधली में सरकारी अधिकारियों तथा निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों की संलिप्तता के लिए उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर व्यापक अभियान चलाए जाने के बाद एक संयुक्त जांच दल (जेआईटी) का गठन किया है, जिसमें गुप्तचर एजेंसी आईएसआई के अधिकारी भी शामिल हैं।

मीडिया में बृहस्पतिवार को आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है। खबरों के अनुसार, जेआईटी को 15 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। यह सरकारी अधिकारियों तथा पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) के पदाधिकारियों पर आरोप लगाने वालों से पूछताछ करेगा।

दोषियों की पहचान के बाद संबंधित कानूनों के तहत उन पर मुकदमा चलाया जाएगा। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने सरकारी अधिकारियों और निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों पर चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं।

डॉन.कॉम की खबर में कहा गया है, “गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार, जेआईटी का गठन इलेक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम अधिनियम (पीईसीए) 2016 की धारा 30 के तहत किया गया है और संघीय अन्वेषण एजेंसी (एफआईए) के एक अतिरिक्त महानिदेशक इसके संयोजक होंगे।”

खबर में कहा गया है कि जेआईटी के अन्य सदस्य इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई), इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (नादरा) और पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) से होंगे।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 2:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement