facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका से घटने लगे ऑर्डर

Advertisement

बराबरी वाले शुल्क लगाए जाने से पहले अमेरिकी खरीदार ऑर्डर देने में कर रहे देर

Last Updated- April 02, 2025 | 10:52 PM IST
India-US

अमेरिका द्वारा बराबरी के शुल्क लागू किए जाने से पहले अमेरिका के कई खरीदार फिलहाल हालात स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। निर्यातकों का कहना है कि इससे न केवल नए ऑर्डर प्रवाह में कमी आई है बल्कि मौजूदा ऑर्डर भी टाले जा रहे हैं। यह सतर्क रुख काफी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि भारत के लिए अमेरिका सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। वित्त वर्ष 2025 में अप्रैल से फरवरी के दौरान अमेरिका को 76.4 अरब डॉलर मूल्य की वस्तुओं का निर्यात किया गया जो देश के कुल निर्यात का करीब 20 फीसदी है।

निर्यातकों ने कहा कि पश्चिमी यूरोपीय देशों से आने वाले ऑर्डर भी प्रभावित हुए हैं क्योंकि इन देशों को भी अमेरिका के साथ यूरोपीय संघ के तनाव के प्रभाव से जूझना पड़ रहा है। भारतीय निर्यातकों के संगठन फियो के महानिदेशक और मुख्य कार्याधिकारी अजय सहाय ने कहा कि ऑर्डर का प्रवाह फिलहाल थम सा गया है क्योंकि अमेरिकी खरीदार बराबरी के शुल्क को लागू किए जाने के बारे में अनिश्चितता खत्म होने और स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिकी प्रशासन ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि बराबरी के शुल्क की गणना किस प्रकार की जाएगी और उसे किस तरह लागू किया जाएगा। ऐसे में भारत सहित अन्य तमाम देशों और कारोबारियों के लिए उससे निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति बनाना कठिन हो गया है।

सहाय ने कहा, ‘अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अतिरिक्त शुल्क का बोझ ग्राहकों पर डाला जाएगा अथवा निर्यातक/आयातक खुद उसका बोझ उठाएंगे। इन सब बातों पर गौर करने की जरूरत है और उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।’ माल की खेप को फिलहाल रोकने के लिए कहा गया है क्योंकि समुद्री मार्ग से भेजा गया सामान 2 अप्रैल के बाद ही अमेरिका पहुंचेगा और इसलिए उस पर अमेरिका के अतिरिक्त शुल्क लागू होंगे।

भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी ने कहा कि कुछ ग्राहकों ने शिपमेंट को फिलहाल रोकने के लिए कहा है। मगर ऑर्डर कम होने का कोई तत्काल जोखिम नहीं है। फार्मेक्सिल के महानिदेशक राजा भानु ने उम्मीद जताई कि पहले दिए गए ऑर्डर पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘अभी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। घोषणा के आधार पर भविष्य की योजनाएं तय की जाएंगी।’

Advertisement
First Published - April 2, 2025 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement