facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दुश्मनों की तुलना में हमारे सहयोगियों ने हमारा अधिक फायदा उठाया है: ट्रंप

Advertisement

ट्रपं ने कहा, ‘‘हमारे पास ऐसे व्यापारिक समझौते हैं जो बेहद खराब हैं। मैं पूछता हूं कि ऐसा करने वाले लोग कौन हैं? वे या तो बहुत मूर्ख हैं या उन्हें पैसे मिल रहे हैं।’’

Last Updated- October 16, 2024 | 9:20 AM IST
Republican presidential nominee and former U.S. President Trump participates in a "Fighting Anti-Semitism in America Event" in Washington
File Photo: Republican presidential nominee and former U.S. President Trump

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के सहयोगियों ने उसके दुश्मनों से ज्यादा उसका फायदा उठाया है। ट्रपं ने शिकागो के ‘इकॉनमिक क्लब’ में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हमारे दुश्मनों से ज्यादा हमारे सहयोगियों ने हमारा फायदा उठाया है। हमारे सहयोगी यूरोपीय संघ (ईयू) हैं। ईयू के साथ हमारा व्यापार घाटा 30 करोड़ अमेरीकी डॉलर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास ऐसे व्यापारिक समझौते हैं जो बेहद खराब हैं। मैं पूछता हूं कि ऐसा करने वाले लोग कौन हैं? वे या तो बहुत मूर्ख हैं या उन्हें पैसे मिल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने चीन पर 27.5 प्रतिशत कर लगाया। अन्यथा, हमारे पास चीनी कारों की बाढ़ आ जाएगी। हमारी सभी फैक्टरियां बंद हो जाएंगी। ऑटो उद्योग में हमारे पास बिल्कुल भी नौकरियां नहीं होंगी। यह बिजली पर भी लागू होता है, जो जानलेवा है, जिसके बारे में मैंने बताया है। मैंने दक्षिण कोरिया पर कर लगाया क्योंकि वे ट्रक भेज रहे थे। मैंने काफी हद तक कर लगाया।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘क्या आप जानते हैं कि हमारी कार कंपनियां अपना लगभग सारा धन छोटे ट्रकों, एसयूवी से कमाती हैं? अगर मैं उन कर को वापस ले लूं, तो आप डूब जाएंगे। हर कार कंपनी का कारोबार बंद हो जाएगा।’’ रूस पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपने संबंधों का बचाव किया। कर के मुद्दे पर उन्होंने दोहराया कि भारत एक कठोर देश है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘भारत एक बहुत ही कठोर देश है। यह सिर्फ चीन की बात नहीं है। मैं कहूंगा कि चीन शायद सबसे कठोर है। आप जानते हैं कि सबसे कठोर क्या है? यूरोपीय संघ, हमारे खूबसूरत यूरोपीय देश, जो अद्भुत हैं। अगर आप उन्हें जोड़ दें, तो वे लगभग हमारे आकार के हैं। वे हमारे साथ बहुत बुरा बर्ताव करते हैं। हमारे पास सिर्फ घाटा है।’’

Advertisement
First Published - October 16, 2024 | 9:20 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement