facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

OVL को दक्षिण चीन सागर में वियतनाम तेल ब्लॉक के लिए 3 साल का मिला विस्तार

Advertisement

यह तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) की विदेशी शाखा ओवीएल के लिए आठवां विस्तार है

Last Updated- August 20, 2023 | 12:31 PM IST
Oil Supply

ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) को दक्षिण चीन सागर में स्थित वियतनाम ब्लॉक में तेल और गैस की खोज के लिए तीन साल का विस्तार मिला है।

यह तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) की विदेशी शाखा ओवीएल के लिए आठवां विस्तार है। ओएनजीसी ने यह जानकारी दी।

तेल और गैस की खोज के लिए सातवां विस्तार 15 जून, 2023 तक था और कंपनी तीन साल के विस्तार के लिए वियतनामी अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही थी।

ओवीएल ने अन्वेषण चरण-1 के तीन साल के विस्तार के लिए नियामक पीवीएन को एक प्रस्ताव दिया था, जिसे मंजूर कर लिया गया है।

कंपनी को पिछले 17 वर्षों से इस ब्लॉक में कोई भी व्यावसायिक रूप से उपयोगी तेल और गैस भंडार नहीं मिला है, लेकिन दक्षिण चीन सागर में भारत के रणनीतिक हित के कारण उसने वहां अपनी उपस्थिति जारी रखी है।

वियतनाम भी चाहता है कि भारतीय कंपनी इस विवादित जल क्षेत्र में चीन के हस्तक्षेप का मुकाबला करे।

ओवीएल ने मई 2006 में वियतनाम के अपतटीय फुखान बेसिन में 7,058 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वाले ब्लॉक-128 के लिए अनुबंध किया था।

Advertisement
First Published - August 20, 2023 | 12:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement