facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेत

Advertisement
Last Updated- June 03, 2023 | 5:06 PM IST
Pakistan got a loan of 658 million dollars from Asian Development Bank
Shutterstock

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने अगले वित्त वर्ष के आम बजट में भारी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। ऐसे में इस बात के मजबूत संकेत मिलते हैं कि इस साल समय पर आम चुनाव कराए जा सकते हैं।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने बताया कि अगले वित्त वर्ष के संघीय विकास बजट में 31 फीसदी की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव है और इसे बढ़ाकर 950 अरब रुपये कर दिया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र विकास कार्यक्रम (PSDP) के बजट को पहले प्रस्तावित 700 अरब रुपये से बढ़ाकर 950 अरब रुपये करने का फैसला लिया गया है।

वार्षिक योजना समन्वय समिति (APCC) की शुक्रवार को होने वाली बैठक से कुछ समय पहले प्रधानमंत्री शरीफ ने यह फैसला लिया। APCC ने संघीय सरकार और चार प्रांतों के खर्च के लिए कुल 2,500 अरब रुपये के राष्ट्रीय विकास परिव्यय की सिफारिश की।

APCC ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कृषि में 3.5 फीसदी, उद्योगों में 3.4 फीसदी और सेवाओं में 3.6 फीसदी की वृद्धि के साथ 3.5 फीसदी GDP वृद्धि का लक्ष्य तय किया है। अगले वित्त वर्ष के लिए महंगाई का लक्ष्य 21 फीसदी है।

Advertisement
First Published - June 3, 2023 | 5:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement