facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Pak-Iran War: तनाव के बावजूद ईरान के साथ व्यापार गतिविधियों में व्यवधान नहीं- पाकिस्तान

Advertisement

पाकिस्तान ने गुरुवार को ईरान के सिएस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में कथित "आतंकवादी ठिकानों" पर "सटीक सैन्य हमले" किए थे, जिसमें नौ लोग मारे गए।

Last Updated- January 20, 2024 | 1:43 PM IST
pakistan
Representative Image

पाकिस्तान और ईरान के बीच तनाव के बावजूद अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सभी सीमा चौकियों पर व्यापार गतिविधियां सामान्य रूप से जारी हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मकरान के आयुक्त सईद अहमद उमरानी ने कहा कि शुक्रवार को सब्जियां और अन्य सामान ले जाने वाले 100 से अधिक ट्रक ताफ्तान सीमा से ईरान भेजे गए। पाकिस्तान ने गुरुवार को ईरान के सिएस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में कथित “आतंकवादी ठिकानों” पर “सटीक सैन्य हमले” किए थे, जिसमें नौ लोग मारे गए।

इससे पहले ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुन्नी बलूच आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के दो ठिकानों को निशाना बनाया था। उमरानी ने कहा कि सकारात्मक बात यह है कि दोनों पक्षों की सरकारें अब बलूचिस्तान में ताफ्तान, ग्वादर, केच, पंजगुर और वाशुक की सीमा चौकियों के जरिए व्यापार गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ”तनाव के बावजूद वहां वाहनों और कंटेनरों के आने-जाने से व्यापार सामान्य रूप से चल रहा है।” पंजगुर की उपायुक्त मुमताज खेत्रान ने कहा कि तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों को ईरान के साथ लगी सीमा से पाकिस्तान जाया जा रहा है।

Advertisement
First Published - January 20, 2024 | 1:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement