facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pak Navy helicopter crash: बलूचिस्तान में नौसेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन सैनिकों की मौत

Advertisement

पिछले साल सितंबर में ही बलूचिस्तान प्रांत में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो मेजर समेत छह पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी

Last Updated- September 04, 2023 | 7:21 PM IST
helicopter
DAWN

पाकिस्तानी नौसेना का एक हेलिकॉप्टर सोमवार को देश के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो अधिकारियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। नौसेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

‘द न्यूज इंटरनैशनल’ अखबार ने अपनी खबर में बताया कि यह दुर्घटना प्रांत के शहर ग्वादर में हेलिकॉप्टर में तकनीकी समस्या आने के कारण हुई जिससे पाकिस्तानी नौसेना के दो अधिकारी और एक नाविक की मौत हो गई।

अखबार की खबर में एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया, ‘संभावित तकनीकी खराबी के कारण प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें तीन नौसैनिकों (दो अधिकारी और एक नाविक) की मौत हो गई।’

प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने हेलिकॉप्टर दुर्घटना पर दुख जताया और शोक संतप्त लोगों के लिए संवेदनाएं व्यक्त कीं।

पिछले साल सितंबर में ही बलूचिस्तान प्रांत में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो मेजर समेत छह पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी।

संसाधनों से संपन्न बलूचिस्तान, पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत और दशकों पुराने अलगाववादी आंदोलन का केंद्र भी है। प्रांत में स्थित विभिन्न सशस्त्र समूहों ने यहां काम कर रहे पाकिस्तानी सुरक्षाबलों और चीनी नागरिकों पर अतीत में हमला किया है।

Advertisement
First Published - September 4, 2023 | 7:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement