facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान की नेताओं से अपील, चुनाव के दौरान राजनीतिक फायदे के लिए न घसीटें; भारत ने भी दिया जवाब

Advertisement

विदेश कार्यालय की प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारतीय नेता चुनावी कारणों से भारत के लोकलुभावन सार्वजनिक विमर्श में पाकिस्तान को घसीटने की अपनी प्रवृत्ति बंद करें।’’

Last Updated- April 26, 2024 | 8:07 PM IST
India Pakistan

पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय नेताओं से आग्रह किया कि वे चुनाव के दौरान राजनीतिक फायदे के लिए अपने भाषणों में उसे न घसीटें। विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने यहां आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि उनका देश जम्मू-कश्मीर को लेकर भारतीय नेताओं के सभी दावों को खारिज करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय नेता चुनावी कारणों से भारत के लोकलुभावन सार्वजनिक विमर्श में पाकिस्तान को घसीटने की अपनी प्रवृत्ति बंद करें।’’

बलोच ने कहा, ‘‘हम जम्मू-कश्मीर पर अनुचित दावे करने वाले भारतीय नेताओं के भड़काऊ बयानों में चिंताजनक रूप से वृद्धि देख रहे हैं। पाकिस्तान इन दावों को खारिज करता है। अति-राष्ट्रवाद से प्रेरित, यह भड़काऊ बयानबाजी क्षेत्रीय शांति और संवेदनशीलता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है।’’

उन्होंने दावा किया कि भारतीय दावे ऐतिहासिक और कानूनी तथ्यों के विपरीत हैं। बलोच ने कहा, ‘‘ऐतिहासिक और कानूनी तथ्यों के साथ-साथ जमीनी हकीकत भी जम्मू-कश्मीर पर भारत के निराधार दावों को खारिज करती है।’’

भारत भी कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के बयानों को खारिज करता रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बार-बार कहा है कि ‘‘केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर तथा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं तथा हमेशा रहेंगे। किसी अन्य देश को इस पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।’’

Advertisement
First Published - April 26, 2024 | 8:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement