facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan: आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

Advertisement

यह दूसरी बार है, जब जरदारी ने राष्ट्रपति चुनाव जीता है। इससे पहले, जरदारी वर्ष 2008 से 2013 तक पाकिस्तान के 11वें राष्ट्रपति रहे थे।

Last Updated- March 10, 2024 | 6:42 PM IST
आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ, Asif Ali Zardari takes oath as the 14th President of Pakistan

आसिफ अली जरदारी ने रविवार को पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। एक दिन पहले उन्हें भारी मतों के अंतर से देश के नये राष्ट्राध्यक्ष के रूप में चुना गया था। पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश काजी फैज ईसा ने राष्ट्रपति भवन ‘ऐवान-ए-सदर’ में 68 वर्षीय जरदारी को पद की शपथ दिलाई।

जरदारी, डॉ. आरिफ अल्वी की जगह लेंगे जो सितंबर 2023 में अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बावजूद पांच महीने तक पद पर बने रहे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना के तीनों अंगों के प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी और राजनयिक उपस्थित थे।

सत्तारूढ़ गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष जरदारी ने शनिवार को महमूद खान अचकजई को भारी मतों के अंतर से हराया, जिसके बाद उन्हें दूसरी बार देश के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया।

Also read: Mental Wellbeing: UK दुनिया का सबसे दुखी देश, ये रही 2023 में दुनिया के सबसे खुशहाल और दुखी देशों की लिस्ट

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी द्वारा समर्थित अचकजई सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) के उम्मीदवार थे। जरदारी ने अपने सहयोगी दलों – मुख्य रूप से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) के समर्थन से संसद और सभी चार प्रांतीय विधानसभाओं में 411 वोट हासिल किए। उनके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी अचकजई को 181 वोट मिले।

यह दूसरी बार है, जब जरदारी ने राष्ट्रपति चुनाव जीता है। इससे पहले, जरदारी वर्ष 2008 से 2013 तक पाकिस्तान के 11वें राष्ट्रपति रहे थे। वह अगस्त 2018 से पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य हैं। वर्ष 1955 में जन्मे जरदारी का पालन-पोषण और शिक्षा कराची में हुई। उनकी शादी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की बेटी बेनजीर भुट्टो से हुई थी। बेनजीर की दिसंबर, 2007 में हत्या कर दी गई थी।

Advertisement
First Published - March 10, 2024 | 6:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement