facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan Economic Crisis: सरकारी कर्मचारियों की कट सकती है सैलरी

Advertisement
Last Updated- January 25, 2023 | 7:20 PM IST
Pakistan PM

पाकिस्तान में भारी आर्थिक संकट के बीच सरकार के सभी विभागों के कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत कटौती करने समेत कई प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है। बुधवार को जारी एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

पाकिस्तान विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आने के बाद हाल के वर्षों में सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ‘जियो न्यूज’ ने बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा गठित राष्ट्रीय मितव्ययिता समिति (एनएसी) सभी विभागों के सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत की कमी करने समेत विभिन्न प्रस्तावों पर विचार कर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, एनएसी मंत्रालयों/विभागों के खर्च में 15 प्रतिशत की कमी करने, संघीय, राज्य मंत्रियों और सलाहकारों की संख्या 78 से घटाकर 30 करने पर विचार कर रही है। इन विचारों पर बुधवार देर शाम तक निर्णय ले लिया जाएगा और समिति इसकी रिपोर्ट प्रधानमंत्री को भेज देगी।

सरकार कम व्यय के प्रस्तावों को अंतिम रूप दे रही है क्योंकि इसे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से और सहायता मिलने की अपेक्षा है लेकिन सरकार उसकी शर्तों को लागू करने में हिचकिचा रही है।

Advertisement
First Published - January 25, 2023 | 7:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement