facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan Election 2024: चुनाव धांधली के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर इमरान खान की पार्टी के 100 से ज्यादा समर्थक गिरफ्तार

Advertisement

PTI के झंडे दिखाने पर खान के समर्थकों को कारों से बाहर खींचने और पीटने के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं।

Last Updated- March 03, 2024 | 7:39 PM IST
Pakistan Election 2024: More than 100 supporters of Imran Khan's party arrested for protesting against election rigging Pakistan Election 2024: चुनाव धांधली के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर इमरान खान की पार्टी के 100 से ज्यादा समर्थक गिरफ्तार

पाकिस्तान के चुनाव में कथित धांधली के विरोध में रैली कर रहे जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के 100 से ज्यादा समर्थकों को पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पार्टी संस्थापक इमरान खान के आह्वान पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ शनिवार को समूचे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन किए थे।

ज्यादातर लोगों को लाहौर से गिरफ्तार किया गया है जहां नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मरयम नवाज़ ने पीटीआई समर्थकों पर कार्रवाई का आदेश दिया था।

पीटीआई के एक प्रवक्ता ने बताया, “लाहौर में पुलिस ने 80 कार्यकर्ताओं और नेताओं को पीटा और गिरफ्तार कर लिया। गुजरात शहर में 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के 38 शहरों और संघीय राजधानी इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन हुए।”

लाहौर में पुलिस ने जीपीओ चौक और लिबर्टी चौक पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। प्रवक्ता ने बताया कि मरयम नवाज़ और उनके चाचा शहबाज़ शरीफ के खिलाफ पिछले महीने चुनाव लड़ने वाले PTI नेता मियां शहज़ाद फारूक और अफज़ाल अज़ीम फहट को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने दावा किया कि फारूक ने मरयम को हरा दिया था लेकिन पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने नतीजे बदल दिए। उच्चतम न्यायालय की बार के पूर्व सचिव आफताब बाजवा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

PTI के झंडे दिखाने पर खान के समर्थकों को कारों से बाहर खींचने और पीटने के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं। पंजाब पुलिस ने कहा कि उन्होंने सड़क जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार और रविवार को देश में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ की सेवा भी बाधित रही।

PTI ने चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध को रोकने के लिए “क्रूरतापूर्ण” पुलिस कार्रवाई की निंदा की है।

PTI मध्य पंजाब के महासचिव हम्माद अज़हर ने कहा, “विवादास्पद और फर्जी मुख्यमंत्री मरयम नवाज़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ राज्य की मशीनरी का उपयोग करके फासीवाद किया है।”

Advertisement
First Published - March 3, 2024 | 7:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement