facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan: इलेक्शन कमीशन पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ अवमानना मामले में शुरू करेगा सुनवाई

Advertisement

Imran Khan और उनके सहयोगी चौधरी वर्तमान में विभिन्न मामलों में रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। खान पांच अगस्त से जेल में हैं।

Last Updated- December 06, 2023 | 8:05 PM IST
Pakistan: Instructions to transfer Imran Khan to high security Adiala jail

पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने बुधवार को फैसला किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) और उनकी पार्टी के सहयोगी फवाद चौधरी के खिलाफ अवमानना मामले की सुनवाई 13 दिसंबर को उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल में होगी।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक खान और उनके सहयोगी चौधरी वर्तमान में विभिन्न मामलों में रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। खान पांच अगस्त से जेल में हैं। उन्हें तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने भी उन्हें इसी मामले में अयोग्य घोषित कर दिया था। तेरह दिसंबर से जेल के अंदर सुनवाई करने का निर्णय ईसीपी द्वारा उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखने के एक दिन बाद आया है, जो तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण खान को उनकी पार्टी प्रमुख पद से हटाने के लिए दायर की गई थी।

बुधवार को ‘डॉन’ अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पिछली सुनवाई के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री को आयोग के सामने पेश करने से गृह मंत्रालय के इनकार के आलोक में ईसीपी ने अपना फैसला दिया।’’

ईसीपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त और ईसीपी के खिलाफ कथित तौर पर ‘‘असंयमित’’ भाषा का इस्तेमाल करने के लिए पीटीआई प्रमुख, पार्टी के पूर्व नेता असद उमर और पूर्व सूचना मंत्री चौधरी के खिलाफ अवमानना ​​कार्यवाही शुरू की थी।

Advertisement
First Published - December 6, 2023 | 8:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement